Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: जिला कारागार बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसालl

जनवाद टाइम्स 20 April 2021
IMG-20210420-WA0018
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे जहां देश में संप्रदायिकता का जहर घुला है वहीं जिला कारागार में हिन्दू कैदियों ने एक तरफ माँ दुर्गा की पूजा व आराधना की तो वही दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के कैदियों ने नमाज अदा कर जेल में रहकर भाईचारे का संदेश जनपदवासियों को दिया।जी हाँ, जनपद कारागार में सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल बनी जेल में एक ही बैरक में दुर्गा की आराधना करते हैं,तो मुस्लिम बंदी माहे-पाक़ रमज़ान में रोज़ा रखकर अल्लाह ताला की इबादत करते हुए नमाज़ अदा कर रहे हैं। कैदियों के इस भाईचारे को देखकर तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा इंसान की औलाद है इंसान बनेगा गाने के बोल को सच साबित कर दिया है। इतना ही नहीं,एक दूसरे के भक्ति-भाव के प्रति भरपूर सहयोग करते हुए खुशहाली व्यक्त करते हैं। इन बंदियों का कहना है कि कुछ छोटी व सियासी सोच के लोगों द्वारा साम्प्रदायिकता के नाम पर अपनी सियासत चमकाने के लिए ओछी हरकत करके हम लोगों को बांटने का काम किया जाता है। हम भाईचारे को भूलकर आपस में ही लड़ बैठते हैं और एक-दूसरे को ठेस पहुंचाते हैं। जिसकी पीड़ा भी अंततः हमें ही होती है। नवरात्रि पूजा व रमज़ान की नमाज़ अदा करने में एक दूसरे के प्रति भाईचारा व साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बने बंदियों ने जिला कारागार में इन दिनों पूजा-पाठ व नमाज़ के मामले में बंदी शांत रहते हुए एक दूसरे का पूरा सहयोग करते हैं। वहीं नवरात्रि में उपवास रखने वाले हिंदू सुबह- शाम वक्त पर माँ दुर्गा एवं अन्य देवियों की पूजा-अर्चना करते हैं। मुस्लिम बंदी भी समय से सहरी व इफ़्तार करते हैं, तथा अपना-अपना व्रत व रोज़ा तोड़कर खाद्य पदार्थोंका सेवन कर रहे हैं। सद्भाव के मामले में बंदियों ने जेल से बाहर रहने वाले लोगों को पीछे छोड़ दिया है। एक ही बैरक में रहने के दौरान मुस्लिम बंदियों ने पांच वक्त की नमाज़ अदा की तो हिन्दू बंदियों ने शांत रहते हुए उन्हें भरपूर सहयोग किया। जेल प्रशासन उपवास और रोज़ेदारों का रख रहा पूरा ख्याल “जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा द्वारा इस पर टिप्पणी करते हुए बताया गया कि प्रशासन द्वारा बंदियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है। रोज़ेदार बंदियों को इफ़्तार और सहरी के हिसाब से खजूर, दही, पावरोटी, फल आदि दिये जाते हैं, वहीं हिंदू बंदियों के लिए नवरात्रि उपवास के चलते फल, उबले आलू, केले, दूध, मीठा आदि की व्यवस्था की गई है। बड़े ही प्यार से हिंदू-मुस्लिम साथमें बैठ कर खाना खाते हैं। इस दौरान कुछ हिंदू मुस्लिम बदियों का आपसी प्रेम देखते ही बनता है।

Post navigation

Previous: Sambhal News: स्वास्थ्य विभाग के लिए परीक्षा की घड़ी, नहीं छोड़ेंगे कोई कसर– सीएमओ
Next: Bihar News: 3 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.