मेरठ न्यूज: पूर्ण लॉकडाउन के चलते वाहन चालक बेपरवाह

मेरठ न्यूज: पूर्ण लॉकडाउन के चलते वाहन चालक बेपरवाह
Share News

संवाददाता रेनू मेरठ:  जिले में सरकार के आदेशानुसार पूर्ण लॉक डाउन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना पुलिस ने पूर्ण योगदान दिया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी कड़ी धूप में साकेत चौराहे पर आज पूर्ण लॉक डाउन के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी कुछ लोग चौपहिया वाहन चालक सड़क पर घूमते नजर आए।

मेरठ न्यूज: पूर्ण लॉकडाउन के चलते वाहन चालक बेपरवाह

जिन्होंने अपनी कुछ ना कुछ मजबूरी बताई। पुलिस द्वारा उनको कोविड 19 की गाइड लाइन को याद करवाते हुए घर में रहने की सलाह दी। और जो लोग बिना किसी कारण के सड़को पर घूम रहे थे। उनको कोविड 19 को लेकर विशेष रूप से कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए घर पर जाने की हिदायत दी। पुलिस द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे से अलग रहने के लिए भी विशेष रूप से कहा।

सरकार द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने को कहा।ताकि इस बीमारी से ग्रस्त ना हो। और अपने परिवार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा। और खुद भी सुरक्षित रहने की सलाह दी। पुलिस द्वारा विशेष रूप से कहा गया कि जान है तो जहान है।

You may have missed