मेरठ न्यूज: कोविड 19 का जनता में दिखा पूरा डर

मेरठ न्यूज: कोविड 19 का जनता में दिखा पूरा डर
Share News

मनीष गुप्ता : माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशानुसार पूर्ण लॉक डाउन के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार थाना प्रभारी जी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना पुलिस ने पूर्ण योगदान दिया।ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी कड़ी धूप में बच्चा पार्क चौराहे पर आज पूर्ण लॉक डाउन के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

मेरठ न्यूज: कोविड 19 का जनता में दिखा पूरा डर

सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद एक भी दोपहिया वाहन व चौपहिया वाहन चालक सड़क पर घूमता नजर नहीं आया। आप देख रहे बच्चा पार्क चौराहे से चारो तरफ जाने वाली सड़के पूरी तरह से सुनसान पड़ी है। ईका दुका जो लोग यानी पैदल चलने वाले आवा जावी कर रहे थे। पुलिस द्वारा उनको कोविड 19 की गाइड लाइन को याद करवाते हुए घर में रहने की सलाह दी। और जो लोग बिना किसी कारण के सड़को पर घूम रहे थे। उनको कोविड 19 को लेकर विशेष रूप से कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए घर पर जाने की हिदायत दी। पुलिस द्वारा जनता को सख्ती के साथ निर्देश दिया गया कि एक दूसरे से अलग रहे। ताकि इस बीमारी से ग्रस्त ना हो। और अपने परिवार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा।

खुद भी सुरक्षित रहने की सलाह दी। बाकी मेरठ की जनता व व्यापारियों का प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। और मीडिया ने भी पुलिस का सहयोग करते हुए जनता को घर में की अपील की।

You may have missed