Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वाधीन कलम के राजकुमार

जनवाद टाइम्स 17 April 2021
IMG-20210417-WA0014
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: कलम की स्वाधीनता के सिपाही सह गीतों के राजकुमार स्वर्गीय गोपाल सिंह नेपाली के जीवन दर्शन से प्रेरणा लें समाज की नई पीढ़ी ! गीतों के राजकुमार सह राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 58वी पुण्यतिथि पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ! बेतिया 17अप्रैल 2021 सचिव सत्याग्रह रिसर्च रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद (अधिवक्ता ) एवं डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने कलम के स्वाधीनता के सिपाही सह गीतों के राजकुमार राष्ट्र कवि गोपाल सिंह नेपाली की 58 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां कि आज ही के दिन 17 अप्रैल 1963 को अपने जीवन की अंतिम कवि सम्मेलन में कविता पाठ कर लौट रहे भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर हृदय गति रुकने से राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली का निधन हो गया था! कलम की स्वाधीनता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे बेतिया पश्चिम चंपारण के लाल राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली! लहरों की धारा के विपरीत चल कर हिंदी साहित्य, पत्रकारिता एवं फिल्म उद्योग मे ऊंचा स्थान हासिल करने वाले छायावादोत्तर काल के विशिष्ट कवि एवं गीतकार रहे! महर्षि वाल्मीकि, गौतम बुद्ध, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सत्याग्रह की जन्मस्थली को उन्होंने राष्ट्रकवि बनकर बेतिया चंपारण को गौरवान्वित किया !1962 भारत चीन युद्ध के समय उन्होंने विभिन्न कविताओं की रचना की! भारत चीन युद्ध के समय स्वर्गीय गोपाल सिंह नेपाली की कविताओं ने भारतीय सैनिकों ,आम जनमानस एवं भारतीय सत्ता को झकझोर दिया था !राष्ट्र कवि गोपाल सिंह नेपाली ने अपना सारा जीवन सादगी के साथ निर्वाह किया ! आर्थिक तंगी के कारण भी अपने मार्ग पर डटे रहे !अपने मूल्यों एवं आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया !राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा एवं आपसी प्रेम के मार्ग पर चलते हुए 1944 में फिल्म जगत के जाने-माने सेठ तुलाराम जालान से मुंबई मे मुलाकात के बाद विभिन्न फिल्मों के लिए गाने तैयार किया! सर्वप्रथम मजदूर फिल्म के लिए गीत लिखे! 1902से 1962 तक लगभग 60 से अधिक फिल्मों में 400 से अधिक गीत लिखे !साथ ही धुन भी खुद तैयार किया! इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ0 शाहनवाज अली सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर जाकिर मोहम्मद शेख एवं पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस संक्रमण जूझ रहा है !राष्ट्र कवि गोपाल सिंह नेपाली की कविताओं को स्मरण करते हुए हमें एकजुट होकर इस विश्वव्यापी त्रासदी से बाहर निकलना है! इस अवसर पर डॉ एजाज अहमद ने कहा कि गीतों के राजकुमार गोपाल सिंह नेपाली ने सत्याग्रह की जन्मस्थली बेतिया पश्चिम चंपारण का मान बढ़ाया! राष्ट्र कवि गोपाल सिंह नेपाली के सम्मान में बेतिया पश्चिम चंपारण में राष्ट्रीय कवि स्मारक सह पुस्तकालय का निर्माण कराया जाए जिससे नई पीढ़ी राष्ट्र के निर्माण में कवियों एवं शायरो के योगदान को जान सकें! सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्ति के बाद सरकार द्वारा राष्ट्रीय कवि स्मारक सह संग्रहालय का निर्माण कराया जाए यही होगी सरकार द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि! वक्ताओं ने नई पीढ़ी के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि कलम की स्वाधीनता के सिपाही सहार गीतों के राजकुमार स्वर्गीय गोपाल सिंह नेपाली के जीवन दर्शन से प्रेरणा लें नई पीढ़ी ताकि नई पीढ़ी विषम परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य को आसानी से पा सके! फोटो

Post navigation

Previous: Bihar News: कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार आगे आए
Next: Bihar News: इलाज में लापरवाही के कारण दो कोविड-19 मरीजों की मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.