Bihar News:गनियारी दियारा मे सैकड़ों गेहु का बोझा जलकर हुआ राख।

IMG-20210413-WA0058
Share News

नवीन कुमार संवाददाता

सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड के देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी गनियारी दियारा में गेहूँ के खेत में गेहूँ काटकर रखि बोझा जल कर राख हो गाया चार बिगहा खेत से काट कर रखा गया सैकड़ों बोझा में लगी आग मे लाखों रुपए के गेहूँ धूं-धु कर जलकर हुई राख आग लगने का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है । वही गेहूँ कटनी करने वाली का भी बोझा इसी मे शामिल था वही गरीब मज़दूर का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है । यह खेत पूर्व मुखिया स्वर्गीय चन्देश्वर राय के पुत्र विजय राय का है उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में आग लगा दिया गया है। ग्रामीण व किसान एवं मौके पर दो दमकल कर्मियों द्वारा आग पर क़ाबू पाया गया। वही गेहूं काट कर उसे दौनी कराणे के लिए के चिमनी के पीछे वाली खेत मे रखा गया था।

You may have missed