Sambhal News: सेवा योजना इकाई ने कोरोना टीकाकरण अभियान की पहल की

IMG-20210412-WA0039
Share News

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल: एमजीएम पीजी कॉलेज संभल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुभा गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले टीकाकरण उत्सव में सहभागिता करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि 45 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं।

कोरोना का टीका अवश्य लगाएं कुछ लोगों को टीकाकरण करवाने पर बुखार जैसी समस्याएं हो रही है किंतु यह वैक्सीन का प्रभाव है। अर्थात दवाई असर कर रही। टीका लगवाने के बाद भी रखे कोविड अनुरूप व्यवहार का ध्यान ,इससे होगा कोरोना का निदान। टीकाकरण के बाद भी प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें अपने हाथों को साबुन से निरंतर धोएं ,सामाजिक दूरी का पालन करें एवं मास्क का प्रयोग करें। अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में निशुल्क कोविड-19का टीका लगवाएं। हमने यह मन में ठानी है वैक्सीन सभी के लगवानी है। कोरोना को हराएंगे टीकाकरण करवाएंगे। आदि स्लोगन के माध्यम से मनीषा, शीतल, सत्यवीर, पवन सैनी, शिवानी ने लोगों को जागरूक किया।

You may have missed