Sambhal News: विकास विकलांग सेवा समिति के जिलाध्यक्ष बने मोहम्मद अहसान

IMG-20210411-WA0008
Share News

भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

संभल (असमोली) विकास विकलांग सेवा समिति के कैंप कार्यालय असमोली में विकास विकलांग सेवा समिति के डायरेक्टर आस मोहम्मद के द्वारा जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष का चयन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहसान को मनोनीत किया गया तथा तहसील अध्यक्ष अंजार मंसूरी को नियुक्त किया गया, दोनों ही जनों ने बखूबी से जिम्मेदारी निभाने का वादा किया और समिति को आगे बढ़ाने के लिए पूरा तन मन से प्रयास किया जाएगा हर दिव्यांग को उसका हक सरकार से दिलाने का प्रयास किया जाएगा समिति गांव गांव जाकर एक अभियान चलाएगी जो दिव्यांग सरकार की योजना से दूर हैं उन दिव्यांगों को सरकार की योजना का लाभ दिलाया जाएगा समिति के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूर्ण रूप से निभाया जाएगा बैठक में उपस्थित डायरेक्टर आस मोहम्मद, हाफिज अंजार आलम, चौधरी जामिन अली, मास्टर इकराम रजा, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद मूनिस, इसरार मलिक, मोहम्मद फिरोज, ओम प्रकाश, रियासत, आदेश,कपिल कुमार,धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed