Agra News:धन्ना मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

IMG-20210410-WA0035
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: जैतपुर में शराब प्रकरण में जेल भेजे गए धन्ना की अस्पताल में हुई मौत के बाद रविवार को जैतपुर में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल गावँ पहुँचा और पीड़ितों से जानकारी ली।

IMG 20210410 WA0035

बता दें कि धन्ना प्रकरण पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया जो शनिवार को जैतपुर मृतक के घर पहुंचा और घटना के बारे में परिवार के लोगों से वार्ता की।वार्तालाप के बाद प्रतिनिधि मण्डल अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेगा।जैतपुर पहुँचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा,एक सरकारी नौकरी और एक आवास देने की माँग की तथा दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाने की भी माँग की।

IMG 20210410 WA0036

पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,एमएलसी दिलीप यादव सदस्य विधान परिषद, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक,राम गोपाल बघेल जिलाध्यक्ष सपा आगरा, हंसकली और अंशु रानी निषाद पूर्व प्रत्याशी बाह, नंदकिशोर कश्यप जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आगरा, श्रीकृष्ण वर्मा, जिलाध्यक्ष आगरा रामगोपाल बघेल, विधानसभा प्रभारी बाह सुधीर दुबे, जिलाध्यक्ष युवजन सभा विनय यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा आदिल वेग मिर्जा, एडवोकेट राजेश यादव, आदि लोग शामिल रहे।

You may have missed