Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • फिर कोरोना वाहक न बन जाएं नवीन सब्जी मंडी सब्जी खरीदी-बिक्री के साथ संक्रमण का भी हो सकता है हस्तांतरण
  • Breaking News

फिर कोरोना वाहक न बन जाएं नवीन सब्जी मंडी सब्जी खरीदी-बिक्री के साथ संक्रमण का भी हो सकता है हस्तांतरण

जनवाद टाइम्स 9 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
फिर कोरोना वाहक न बन जाएं नवीन सब्जी मंडी सब्जी खरीदी-बिक्री के साथ संक्रमण का भी हो सकता है हस्तांतरण

संवाददाता पंकज कुमार : अंबेडकर नगर जिले के सब्जी मंडी में प्रतिदिन सब्जी की खरीदी-बिक्री हो रही है लेकिन इसके साथ कोरोना वायरस के हस्तांतरण की आशंका बहुत बढ़ गई है। वजह यह है कि न तो सब्जी दुकानदार और न ही खरीददार मास्क लगा रहे हैं। सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यदि एक भी संक्रमित प्रवेश कर जाए तो कई लोगों को दिक्कत दे सकता है।

फिर कोरोना वाहक न बन जाएं नवीन सब्जी मंडी सब्जी खरीदी-बिक्री के साथ संक्रमण का भी हो सकता है हस्तांतरण

पिछले साल मालीपुर रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण फैला था। उस लापरवाही से आढ़ती व दुकानदार सबक लेने के लिए तैयार नहीं हैं। खरीदार भी बेफिक्र हो गए हैं।
पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में सब्जी व फल मंडी से ही कोरोना की चेन बनी थी। इसके बाद आढ़ती, थोक व फुटकर दुकानदार कोरोना संक्रमित होते चले गए। लेकिन पिछले साल की उस तस्वीर को नवीन मंडी में फिर से दोहराया जा रहा है। सब्जी व फलों के दुकानदारों से लेकर फुटकर विक्रेता, वाहन चालक आदि बिना मास्क के मंडी में घूम रहे हैं। शुक्रवार को इसी तरह का नजारा देखने को मिला।
जिलाधिकारी सैमुअल पौल ने कहा-कोरोना से डरिए नहीं। बचिए और लोगों को बचाइए।एक तरफ जिलाधिकारी सैमुअल पौल और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण के तहत जिले में पॉजिटिव केस दिनों दिन बढ़ रहे है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए, जो गृह विभाग के द्वारा दिशा निर्देश प्राप्त हो रहे है, उसको उनके द्वारा लागू कर इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

वही नवीन सब्जी मंडी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को लेकर मंडी में लापरवाही बरती जा रही है। ना तो विभाग का कोई कर्मचारी मंडी परिसर में दिखाई पड़ा और ना ही व्यापारियों और दुकानदारों पर संक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार का शिकंजा कसा गया। ना तो दुकानदार ही मास्क लगाए दिखाई पड़े और ना ही व्यापारी। नवीन सब्जी मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जिले के उच्चाधिकारियों के आदेश का कोई मायने नहीं दिखाई पड़ा।कोरोना का संक्रमण हमारी लापरवाही से बढ़ रहा है कोरोना, अब भी न जागे तो स्थिति गंभीर होगी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: शराब की तस्करी रोकने के लिए बेवाना थानाध्यक्ष ने की टीम गठित
Next: अनियंत्रित ट्रक ने मासूम को रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d