Agra News: सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के कारण अनियंत्रित हुई बाइक की लगी बच्ची में टक्कर

IMG_20210409_194025
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: बाह आगरा स्टेट हाइवे पर बड़ागाँव के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक सवारों की बाइक सड़क पार कर रही छोटी बच्ची से टकरा गई।बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक गिर पड़ी जिससे तीनों घायल हो गए।

IMG 20210409 194025

बच्ची को उसके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि घायल हुए दोनों युवकों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से गंभीर हालत होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाराम पुरा जरार निवासी रामवीर पुत्र रामसनेही उम्र करीब 30 वर्ष और सुंदर पाल पुत्र रामजी लाल उम्र करीब 32 वर्ष बिक्की से कचौराघाट से लौटकर अपने गावँ राजाराम पुरा आ रहे थे रास्ते मे बड़ागावँ के समीप बाह आगरा स्टेट हाइवे पर गेंहूँ काटने वाली लेबर की सड़क पार कर रही बच्ची से उनकी बिक्की की टक्कर हो गयी और अनियंत्रित हुई बिक्की गिर पड़ी।

IMG 20210409 194035

टक्कर में तीनों ही घायल हो गए।घायलों की चीख पुकार सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवकों को बाह सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया वहीं घायल बच्ची को उसके परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है।

You may have missed