Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत तीन अभियुक्तों की लगभग 08 करोड रूपये की संपत्ति जब्त
  • Breaking News

Etawah News: गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत तीन अभियुक्तों की लगभग 08 करोड रूपये की संपत्ति जब्त

जनवाद टाइम्स 7 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
FB_IMG_1617812093702

संवाददाता: महेश कुमार
इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 श्री बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप कारित कर धन एवं सम्पति अर्जित करने वाले अभियुक्तों के विरूद्व 14(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 03 वांछित अभियुक्तों की जमीन, कार, मोटरसाइकिल व ट्रक (कुल कीमत 08 करोड रूपये) की सम्पत्ति कुर्की की गयी ।

Etawah News: Under the Gangster Act, the assets of three accused were seized for about Rs. 08 crores.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देंशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन द्वारा गिरोह बनाकर अपराध एवं समाज विरोधी कार्य कर धन एवं सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्तों के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 557/16 धारा 2/3 यूपी गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 बनाम रघुवीर तिवारी, श्यामवीर तिवारी, रामवीर तिवारी अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
उपरोक्त पंजीकृत किये गये अभियोग में नामित अभियुक्तों में से अभियुक्त श्यामवीर पुत्र रामबाबू तिवारी निवासी लुहन्ना थाना सिविल लाइन जनपद इटावा को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि अभियुक्तों द्वारा अपराध एवं समाज विरोधी कार्य कर काफी चल एवं अचल सम्पत्ति अर्जित की गई है जिसको कुर्क करने हेतु प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन द्वारा दिनांक 18.03.2021 को अभियुक्त के विरूद्व नियमानुसार अन्तर्गत धारा-14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की कार्यवाही की स्वीकृति हेतु आख्या जिलाधिकारी इटावा के समक्ष प्रस्तुत की गयी थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी इटावा द्वारा अभियुक्त की सम्पत्ति की कुर्की हेतु दिनांक 06.04.2021 को आदेश निर्गत किये गये थे । जिसमें नियमानुसार मुनादी करायी गई व उनकी सम्पत्ति पर नोटिस चस्पा किया गये इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 07.04.2021 को थाना सिविल लाइन एवं कोतवाली, फ्रेंडस कालोनी के पुलिस बल द्वारा अभियुक्त द्वारा अपराध कारित करके एवं अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का जब्तीकरण किया गया ।

जब्ती का विवरण-
1. 01 टाटा ट्रक नम्बर यूपी 75 एम 8629
2. 07 मोटर साइकिल
3. 08 कार
4. 01 ट्रैक्टर
5. 01 निर्माणाधीन होटल
6. 01 मकान
7. 01 इलैक्ट्रॉनिक दुकान
8. 01 जूस फैक्ट्री
9. गॉव में अवैध रुप से अर्जित जमीन

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: UP BOARD EXAM 2021: यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित
Next: Etawah News:  पैरामेडिकल छात्र/छात्राओ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया 

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d