Ambedkernager News:  सेवानिवृत्त शिक्षक वंशबहादुर के विदाई पर सम्मान समारोह का आयोजन

Ambedkernager News: Honor ceremony held on the farewell of retired teacher Vanshabhadur.
Share News

संवाददाता-पंकज कुमार

अंबेडकरनगर। जिले के आलापुर क्षेत्र के अंतर्गत जी.एच.एस.एस.कम्हरिया स्कूल में पूर्व प्रधानाचार्य वंश बहादुर के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।विदाई समारोह महर्षि नागा बाबा दुबरी सिंह स्मारक इंटर कॉलेज परिसर मे जेठांस कादीपुर जहाँगीरगंज अम्बेडकर नगर में हुआ भव्य आयोजन।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबेडकर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह रहे जबकि विशिष्ट अतिथि डाॅ.तारा वर्मा रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनाथ यादव जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ ने किया जबकि संचालन का कार्य पवन कुमार द्विवेदी(पत्रकार) ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया।इस अवसर प्रबन्धक ओंकारनाथ सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक के बारे में कहा कि विद्यालय के बच्चों के विकास में इनका योगदान सराहनीय रहा है। शिक्षा जगत में वंशबहादुर की एक विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि योगदान एवं सेवानिवृत्त होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन अपने कार्यकाल में इन्होंने जिस तरह बेहतर प्रदर्शन किया वह हमेशा अनुकरणीय है।वहीं प्रधानाचार्य घुरईराम ने कहा कि कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। इस मौके पर स्कूल के विभिन्न शिक्षकों द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार पाग-माला चादर एवं उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में गुरु को श्रेष्ठ बताते हुए और आगे बढ़ने के लिए प्रकाश डाला।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि गुरु का कर्तव्य बहुत बड़ा होता है और गुरु बहुत बड़ा होता है गुरु के बिना आगे चल पाना बहुत ही मुश्किल है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग गुरु का सम्मान करें और आपसी भाईचारा बनाकर रखें और एक दूसरे का सम्मान करें उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि अध्यापक से होकर लगातार जीवन में अग्रसर रहते हुए आज मां शारदा के आशीर्वाद से इस पद पर हुआ हूं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सभी लोग अपना कर्तव्य समझकर अपने जीवन का निर्वहन करें उन्होंने कहा कि व्यक्ति से ही व्यक्तित्व की पहचान होती है अपने तमाम फार्मूले के माध्यम से मंच के माध्यम से दिया तमाम उपदेश।विद्यालय प्रबंधक ओंकारनाथ सिंह (पत्रकार)ने सभी अतिथियों का आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धर्मराज यादव,प्रधानाचार्य घुरई प्रसाद,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश ग्राम्य भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,अमरजीत यादव प्रधानाचार्य,बैजनाथ पांडे पूर्व प्रधानाचार्य,उदयराज अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा,अनिल यादव,इंद्रजीत यादव महामंत्री राजकीय शिक्षा संघ,सुभाषचंद्र पाण्डे प्रधानाचार्य,श्रीप्रकाश तिवारी प्रधानाचार्य,तारावती पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रगतिशील पार्टी,ओम प्रकाश यादव शिक्षक,पारसनाथ पाल,जितेंद्र पाण्डे प्रधानाचार्य,डबलू पाण्डे,प्रधानाचार्य योगेंद्र त्रिपाठी,नीलम मिश्रा,भाग्यवती देवी,सिम्पल तिवारी,सरिता,अनीता,प्रियंका,कुमकुम एवं पत्रकार सुरेशचंद्र पाण्डे,अमित वर्मा,अग्ज्ञेय मिश्र,पंकज कुमार,विकास तिवारी,अनिमेष उर्फ पीयूष श्रीवास्तव,सिद्धार्थ श्रीवास्तव,हिमांशू त्रिपाठी,अमन सिंह,अभय सिंह,विश्वजीत सिंह सहित तमाम प्रधानाचार्य,प्रबन्धक एवं पत्रकार लोग मौजूद रहे।

You may have missed