Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Vaishali News : श्री राम कथा के चौथे दिन राम जी के बाल जीवन पर प्रकाश डालते -पारस मणि जी

जनवाद टाइम्स 6 April 2021
श्री राम कथा के चौथे दिन राम जी के बाल जीवन पर प्रकाश डालते -पारस मणि जी
Share News
       

नवीन कुमार संवाददाता हाजीपुर वैशाली : नवानगर पंचायत के मोहनपुर गांव में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को माक्स वितरण किया जाता है, वही श्रद्धालुओं के बीच सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाता है,अयोध्या से आए हुए अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास श्री पारस मणि जी महाराज ने बहुत ही सुंदर मीठी वाणी से श्री राम जी के बाल जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा श्री राम का बाल जीवन समस्त मानव जाति के लिए एक संदेश है ।

श्री राम कथा के चौथे दिन राम जी के बाल जीवन पर प्रकाश डालते -पारस मणि जी

श्री राम ने अपने बचपन में गुरु वशिष्ट की कुटिया में ज्ञान प्राप्ति की और इस प्रसंग से दुनिया के हर एक बच्चों को बताया ज्ञान प्राप्ति आवश्यक है बिना ज्ञान के मानव का जीवन पशु समान होता है मानव जीवन की तीन अवस्थाएं होती है बचपन जवानी बुढ़ापा तीनों अवस्थाओं में व्यक्ति को तीन चीजें प्राप्त होनी चाहिए बचपन में ज्ञान जवानी में धन और बुढ़ापे में सम्मान लेकिन बुढ़ापे में सम्मान पाने के लिए जवानी में धन पाने के लिए बचपन में ज्ञान पाना जरूरी है ।जीवन में जब ज्ञान आता है तो विनम्रता भी आती है अपने बड़े बूढ़ों के चरणों में झुकने से संकोच नहीं लगता है जिस वृक्ष में फल लगता है उस वृक्ष की डाली अपने आप नीचे की ओर झुक जाया करती है ।ऐसे ही जिस मस्तिष्क में ज्ञान आता है वह अपने बड़े बूढ़ों के चरणों में अपने आप झुक जाया करता है श्री राम ने ज्ञान पाकर उसे अपने व्यवहार में शामिल कर लिया और नित्य प्रातः काल उठकर अपने माता पिता गुरु के चरणों में प्रणाम करके सारी दुनिया को बता दिया की विद्या ददाति विनयम विद्या से विनम्रता आती है श्री राम कथा के मुख्य संयोजक श्री प्रवीण राज तथा उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गांव के क्षेत्र के तथा आसपास के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

Post navigation

Previous: Vaishali News : गांव में पढ़कर मैट्रिक में अच्छे अंक लाकर गांव का नाम रोशन की प्रिया कुमारी
Next: Vaishali News : विद्दालय के कमरा के ताला काटकर पंखे,ब्लब एवं आवश्यक कागजात की चोरी 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.