Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पिनाहट में धूमधाम से निकली गुहराज की शोभा यात्रा के बाद किया गया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 5 April 2021
Agra News: पिनाहट में धूमधाम से निकली गुहराज की शोभा यात्रा के बाद किया गया रक्तदान
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: कस्बा पिनाहट में सोमवार को निषाद राज गुहराज की जयंती धूमधाम से शोभा यात्रा निकाल कर मनायी गई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल हुए जिनमें मुख्य अतिथियों का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद संकल्प मानव सेवा संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।संस्था द्वारा रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Agra News: पिनाहट में धूमधाम से निकली गुहराज की शोभा यात्रा के बाद किया गया रक्तदान

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पिनाहट कस्बे में गुहराज निषाद की शोभायात्रा बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोगों ने एकत्रित होकर एकता का परिचय दिया। शोभा यात्रा पिनाहट कस्बे से होते हुए अंबेडकर चौराहे सदर बाजार होते हुए तपसी बाबा आश्रम तक निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री छोटे लाल वर्मा और फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा रहे।

IMG 20210405 WA0046 1

शोभायात्रा में शामिल हुए दोनों मुख्य अतिथि का समाज के लोगों ने फूल माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा निषाद राज के जयकारों से कस्बे में गूंज उठी।इस दौरान फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा ने बाह का नाम रोशन करने वाली उडन परी अंबिका वर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद संकल्प मानव सेवा संस्था की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन तपसी बाबा के आश्रम पर किया गया जिसमें रक्तदान करने वालों को माला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नंदकिशोर वर्मा, पोसीराम वर्मा, गोदन लाल वर्मा, रामशंकर वर्मा, विष्णु प्रताप वर्मा, राजपाल वर्मा, दशरथ सिंह वर्मा, प्रशांत वर्मा, बीएल वर्मा, नेत्रपाल, वासुदेव वर्मा, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो ट्रक से भारी मात्रा मे कच्चा स्प्रिट बरामद,तीन चढे पुलिस के हत्थे।
Next: Agra News: आचार संहिता के उल्लंघन करने पर उपजिलाधिकारी बाह ने की कार्यवाही

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.