संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली जी के आदेशानुसार कोविड से बचने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा 05 अप्रैल को बढ़ते हुए कोरोना के केसेस को दृष्टिगत रखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनाउंसमेंट करा कर लोगों से पुनः सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की तथा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। इसके उपरांत हापुड़ अड्डा चौराहा व बुढ़ाना गेट व बच्चा पार्क आदि पर बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग की गई इस दौरान 77 व्यक्तियों का चालान किया गया एवं ₹38500 वसूले गए। क्षेत्राधिकारी कोतवाली व थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने मानवता को परिचय देते हुए।
गरीब मजदूर रिक्शेवाले फेरीवाले व्यक्तियों को जो मास्क नहीं खरीद सकते उनको निशुल्क मास्क भी कोतवाली पुलिस द्वारा वितरित किए गए। व उनसे मानवता के आधार पर अपील की गई कि अगर आपको कोविड़ से बचना है तो आप मास्क का उपयोग करे व एक दूसरे से 02 मीटर दूर रहे।