Agra News: चैकिंग के दौरान देसी शराब के पौओं के साथ युवक गिरफ्तार

IMG_20210404_205115
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लायी जा रही अवैध शराब को मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर बाह पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। कोतवाली बाह क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ दबोच लिया।

IMG 20210404 205115

 

पकड़े गए युवक से 144 देशी शराब के पौआ बरामद किए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर थाना प्रभारी बाह को मुखबिर द्वारा क्षेत्र में पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लायी जा रही अवैध देशी शराब की सूचना मिली।सूचना पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी बाह ने टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर चैकिंग कराई।चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति विजय वीर पुत्र दर्शन लाल उम्र 40 वर्ष निवासी चमरौआ को अवैध देशी शराब के 144 पौओं के साथ पकड़ लिया।

IMG 20210404 205115 1

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि इन दिनों पंचायत चुनाव में शराब की डिमांड बढ़ने पर वह इस शराब को पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाया था।शराब पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बाह विनोद पवार,उपनिरीक्षक चित्र कुमार,विपिन विधूडी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

You may have missed