Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पुलिस मुठभेड में 04 शराब तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया

जनवाद टाइम्स 3 April 2021
Etawah News: 04 liquor smugglers arrested in a police encounter with huge amounts of illicit liquor
Share News
       
संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा: आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनावो को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 श्री बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विशेष अभियान चलाया गया जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अवैध शराब के तस्करी के विरुद्ध सघन चैकिंग की जा रही थी ।
इसी क्रम में दिनांक 02.04.2021 को थाना बकेवर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम इकनौरा के बीहड में कुछ व्यक्ति अवैध रुप से शराब बना रहे है । जिसे वह लोग आगामी पंचायती चुनावों में बिक्री कर धन अर्जित करना चाहते है एवं जिनके पास अवैध असलहा भी है, सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बकेवर पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान ग्राम इकनौरा के बीहड में पहुंची तो वहॉ बीहड में टीले पर बनी एक झोपडी में कुछ लोग अवैध शराब का निर्माण कर रहे थे । तभी पुलिस टीम को अपनी ओर आता हुया देख कर शराब माफियाओं द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेर लिया गया । शराब माफियाओं द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । पुलिस टीम ने शराब माफियाओं द्वारा की गई फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आवश्यक घेराबन्दी कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने की सामग्री तथा अवैध असलहा व बारुद बरामद किया गया तथा मौके से प्राप्त 500 लीटर लहन को नष्ट किया गया ।
Etawah News: 04 liquor smugglers arrested in a police encounter with huge amounts of illicit liquor
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि यह जमीन जिस पर हम लोग शराब बना रहे हैं वह अनिल कुमार उर्फ गोविन्द त्रिपाठी पुत्र कृष्ण मुरारी नि0 इकनौर थाना बकेवर जनपद इटावा के द्वारा रहने के लिये हमे दी गयी है एवं उन्ही के लिए हम लोग अवैध रुप से कच्ची शराब को बनाते है एवं अनिल कुमार उर्फ गोविन्द त्रिपाठी अवैध शराब को सप्लाई करते है हम लोग उनके कहने पर उनके लिये बीहड मे लकडी का अबैध कटान का काम भी करते है । अनिल कुमार उर्फ गोविन्द त्रिपाठी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. महाराज सिह पुत्र शंकर निवासी ऊमरी थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश
2. दाताराम पुत्र रामचंद्र निवासी मरदई थाना मासलपुर जिला करौली राजस्थान
3. राम रतन पुत्र दाता राम निवासी मरदई थाना मासलपुर जिला करौली राजस्थान
4. वकील पुत्र रूप सिह निवासी खोरी थाना पारगढ जिला मुरैना मध्य प्रदेश
बरामदगी
1- 03 तमंचा 315 बोर ,
2- 03 कारतूस जिन्दा ,
3- 10 खोखा कारतूस 315 बोर
4- 01 DBML गन दुनाली न0 205/69 फैक्टरी मेड़ बारूदी
5- 01 SBML गन एकनाली विना नम्बर बारूदी
6- 1 किलो 680 ग्राम अबैध बारुद
7- 170 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, तीन ड्रम व चार प्लास्टिक की कैनो मे भरी हुई
8- 50 किग्रा0 यूरिया प्लास्टिक के कट्टे मे
9- 10 किग्रा गुड प्लास्टिक के कट्टे मे

Post navigation

Previous: Agra News: बाह पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में चल रही अवैध असलाह फैक्ट्री को पकड़ा
Next: Etawah News: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर के द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.