Ambedkernager News: मानवाधिकार मीडिया व फाउंडेशन की मासिक बैठक सम्पन्न

IMG-20210402-WA0032
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर राजकीय डॉक्टर अंबेडकर उद्यान पार्क में मानवाधिकार मीडिया व फाउंडेशन की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमोहन सिंह के निर्देशन में व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में संपन्न की गई।आपको बता दें कि जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा,कि सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह फाउंडेशन को आगे बढ़ाने में सहयोग करें और इस फाउंडेशन के माध्यम से सभी गरीब,पीड़ित,मजबूर व्यक्ति की सहायता कराई जा सके। तथा समाज के प्रति हमेशा तात्पर्य रहे। और जहां भी पीड़ित व्यक्ति के साथ अन्याय हो रहा हो चाहे वह किसी भी धर्म-जाति मजहब का हो,उसे हम सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उस व्यक्ति को न्याय दिलाकर समाज में एक अलग अपनी पहचान हो सके। तथा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अंसार व जिला सचिव इंजी अरमान अली द्वारा बताया गया। कि इस फाउंडेशन को हम सभी पदाधिकारी आसमान की बुलंदियों तक ले जाने का कार्य करेंगे। तथा हमारे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आज हम सभी पदाधिकारी हर महीने की तरह इस महीने भी 2100 सौ रुपए सहायता शुल्क इकट्ठा किया गया है जिसमें फाउंडेशन के कार्यों को आसानी से किया जा सके। व गरीब पीड़ित परिवार की फाउंडेशन की तरफ से मदद की जा सके।तथा फाउंडेशन के जिला सचिव मोहम्मद हिशाम द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमोहन सिंह के निर्देशन में व जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में जो भी कार्य किया जाए, व जो भी निर्णय लिया जाएगा हम सभी पदाधिकारी उसको पालन करके अपने फाउंडेशन को मजबूत बनाएंगे। फाउंडेशन का समापन कार्यकारिणी सदस्य अखलाक अहमद द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद जाहिद सुहेल,हिमांशु जयसवाल,देवेंद्र गुप्ता डॉ शमशाद अली,अमित सोनी,साहिबे आलम,अज्जम,मोहम्मद आरिफ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed