Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: पत्नी से विवाद के बाद नशे की हालत में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर
  • Breaking News

Agra News: पत्नी से विवाद के बाद नशे की हालत में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर

जनवाद टाइम्स 31 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210331-WA0022

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जुलाहपुरी में एक युवक का पत्नी से शराब पीने के बाद चिकिन बनाने को लेकर विवाद हो गया।जिसके बाद युवक नशे की हालत में पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।युवक के टावर पर चढ़ने के बाद नीचे भीड़ एकत्रित हो गयी।

IMG 20210331 WA0022

युवक की पत्नी ने डाइल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस के हाथ पैर फूल गए।काफी मशक्कत के बाद एक अन्य युवक की सहायता से टावर पर चढ़े युवक को उतारा गया। जानकारी के अनुसार दिनेश उर्फ झावली पुत्र स्व होरीलाल निवासी जुलाहपुरी उम्र करीब 40 वर्ष आज बुधवार को दोपहर में पत्नी से हुए विवाद के बाद नशे की हालत में घर के बगल में ही बने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसकी सूचना उसकी पत्नी अनीता ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उतारने के लिए काफी जद्दोजहद की। वही युवक को उतारने के लिए पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक जीतू उर्फ जीशान पुत्र मोहम्मद यूसुफ को टावर पर चढ़ाया। काफी देर बाद जीतू ने युवक को समझा-बुझाकर मोबाइल टावर से नीचे उतारा तब जाकर कहीं पुलिस की सांस में सांस आई।

IMG 20210331 WA0019

वही नशे की हालत में युवक को नीचे उतार कर लाने वाले युवक को पुलिस व ग्रामीणों ने नगद इनाम भी दिया। टावर पर चढ़े युवक दिनेश ने बताया कि घर में बने खाने की वजह से पत्नी से विवाद हो गया था। इस कारण वह नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया था।वहीं युवक की पत्नी का कहना था कि उसका पति आये दिन शराब पीकर घर में  झगड़ा करता है और मारपीट करता है।आज भी उसने शराब पीकर झगड़ा किया और नशे में टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर से उतारने वाली टीम में  वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद कांस्टेबल अनिरुद्ध होमगार्ड सलीम आदि शामिल रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: जिला पंचायत निर्वाचित सदस्य को विधानसभा चुनाव में भी मौका देगी: आप
Next: Agra News: पंचायत चुनाव में फॉर्म खरीदने और अदेय प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक में पहुँचे प्रत्याशी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d