Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय कार्यक्रम के छांठवें दिन का सफलतापूर्वक समापन।

जनवाद टाइम्स 30 March 2021
IMG-20210330-WA0028
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के -तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत महर्षि योगिराज देवरहा बाबा महाविद्यालय तेन्दुआई कलां जहांगीरगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय शिविर सफलतापूर्वक चल रहा है जिसमें छांठवें दिन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाशचंद्र शुक्ल व विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य जहाँगीर गंज मध्य से प्रत्याशी श्रीकान्त कन्नौजिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।आपको बता दे कि दोनों मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया छात्र/छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश का एकमात्र ऐसा संगठन है।जो सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज कल्याण कार्यों को प्रोत्साहित करता है। यह संगठन विद्यार्थियों के लिए महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानन्द के विचारों से अनुप्राणित हो सामाजिक कल्याण की भावना को विकसित करता है।वर्तमान में पूरे देश में 40 लाख से ज्यादा स्वयं सेवक सामुदायिक विकास के कार्यों में लगे हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों को एन.एस.एस. के अखिल भारतीय स्वरूप, स्थापना के इतिहास, स्वयं सेवकों के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, पुरस्कार सहित उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों आदि के विषय में भी विस्तार से अवगत कराया।कार्यक्रम अधिकारी ए.के. सिंह शिविरार्थी बी.ए. द्वितीय वर्षीय छात्रा आरती ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का दिलीप शुक्ला,डाॅ.अनिल कुमार मिश्र,ब्रजनन्दन पाण्डे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।इस अवसर पर डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, ब्रजनन्दन पाण्डे,रणञ्जय सिंह,अनिल कुमार उपाध्याय, राहुल,राम सुमिरन यादव,शिवकुमार,उपेंद्र सैनी,संतोष कन्नौजिया,विशाल कन्नौजिया,आरती उपाध्याय, बविता राय,प्रीती गुप्ता आदि लोगों के साथ शिविरार्थी छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: अवैध सम्बन्धों के चलते बेटी और बेटा ने भाड़े के कातिलों संग मिलकर की थी पिता की हत्या,चार अभियुक्त हुए गिरफ्तार
Next: Ambedkernager News: शासन के मंशानुरूप पवित्र होली के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह दिखा अलर्ट।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.