Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया डिस्कनेक्शन अभियान,बिल बकाया पर काटे 47 कनेक्शन
  • Breaking News

Agra News: विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया डिस्कनेक्शन अभियान,बिल बकाया पर काटे 47 कनेक्शन

जनवाद टाइम्स 26 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210326_200950

संवाददाता सुशील चंद्रा
आज ग्राम नरहोली में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर नीरज कुमार के नेतृत्व में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 47 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन को डिस्कनेक्ट किया गया। इन कनेक्शनों पर लगभग ग्यारह लाख सैंतालीस हजार रुपए बकाया है।

IMG 20210326 200924

 

जे ई नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा विद्युत विभाग की यह कोशिश है कि शासन के आदेशों के अनुरूप उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए इसके लिए विद्युत विभाग व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के अंतर्गत विद्युत राजस्व बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे राजस्व की वसूली के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।इसके साथ ही विद्युत विभाग द्वारा राजस्व बसूली बढ़ाने और उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए एकमुश्त समाधान योजना भी चलाई जा रही है जो कि 31 मार्च तक है।एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत ग्रामीण घरेलू और निजी नलकूप के कनेक्शनों की बकाया राशि को ओटीएस योजना के अंतर्गत जमा करा सकते हैं और दी जा रही छूट का लाभ ले सकते हैं।

IMG 20210326 200950

आज इस योजना के जरार बिजली घर पर उपभोक्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया जिसमें 55 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराए गए तथा कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बाह के कार्यालय पर भी पंजीकरण कराए गए और बिजली बिल जमा कराए गए। विद्युत चैकिंग करने वाली टीम में जे ई नीरज कुमार, जितेंद्र सिंह, टी जी टू संदीप, ख्याली सिंह, योगेंद्र, अजय,गब्बर, पवन कठेरिया,गुड्डू लाइनमैन, बबलू लाइनमैन शामिल रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: तमंचे व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Bihar News: जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता मे सभागार मे शांति समिति की बैठक आयोजित

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d