Etawah News: अज्ञात बाहन ने वृद्ध महिला को टक्कर मारी

Etawah News: Unknown Bahan hit older woman
Share News

संवाददाता मनोज कुमार 

जसवंतनगर में मलाजनी चौराहे पर शाम को किसी अज्ञात बाहन ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। अब जसवंतनगर मलाजनी चौराहा दुर्घटना का पॉइंट बन गया है। हाईवे स्थित मलाजनी चौराहा सड़क पार करते समय 65 वर्षीय बैकुंठी देवी पत्नी कालीचरन निवासी कर्री वीना अपने मायके ग्राम नगला हरचन्द जसवंतनगर आई हुई थी। वे वहाँ से अपनी बड़ी बहन से मिलने ग्राम धारा नगरी भतौरा के लिए मलाजनी चौराहा पार करते समय किसी अज्ञात बाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। आनन- फानन में स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उपचार के लिये भेजा जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी समाजसेवी कुलदीप कुमार शाक्य (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मैनपुरी) घटना स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया उन्होंने बताया कि आये दिन अक्सर दुर्घनाएं होना आम बात हो गयी है। ये चौराहा दुर्घटना का पॉइंट बनता जा रहा है। मलाजनी चौराहा या फ्लाईओवर ब्रिज बनवाने के सम्बंध में कई बार प्रर्दशन कर एसडीएम जसवंतनगर व डीएम इटावा को ज्ञापन देकर अवगत करवा चुके है

You may have missed