Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने मण्डलीय गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की
  • Breaking News

Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने मण्डलीय गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 24 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: The Mandalayukt reviewed the preparations for the purchase of Divisional Wheat

राम जी विश्वकर्मा

मण्डलायुक्त ने मण्डलीय गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किये जाने का दिया निर्देश 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगी गेहूं की खरीद
गेहूं भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था रहें सुनिश्चित-मण्डलायुक्त 24 मार्च, 2021 प्रयागराज।
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में मण्डल स्तर पर गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने क्षेत्रीय खाद्यय नियंत्रक तथा सभी जनपदों के डिप्टी आरएमओं को 1 अप्रैल से शुरू हो रहे गेहूं खरीद हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में भण्डारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे, इसके लिए उन्होंने एफसीआई तथा डिप्टी आरएमओ को पूर्व में ही आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया है कि अनुमोदन से शेष बचे हुए प्रस्तावित क्रय केन्द्रों का तत्काल अनुमोदन करालें। क्षेत्रीय खाद्यय नियंत्रक श्री देवराज सिंह ने बताया कि मण्डल में कुल 237 क्रय केन्द्र खोले जाने की व्यवस्था है, जिनमें से 167 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन हो चुका है।

मण्डलायुक्त ने शेष बचे हुए प्रस्तावित क्रय केन्द्रों का तत्काल अनुमोदन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। क्षेत्रीय खाद्यय नियंत्रक ने यह भी बताया कि मण्डल में कुल 6 क्रय एजेंसिया नामित की गयी है, जिनमें खाद्यय विभााग, एफसीआई, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू तथा मण्डी समिति है। मण्डलायुक्त ने क्षेत्रीय खाद्यय नियंत्रक तथा डिप्टी आरएमओ को प्रत्येक क्रय केन्द्रों पर एक सप्ताह का अतिरिक्त बोरों के स्टाॅक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रय केन्द्र पर बोरों की कोई कमी न होने पायें। क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। मण्डलायुक्त ने सभी डिप्टी आरएमओ तथा क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानोें को अपने गेहूं को बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेंटर पर तौल मशीन सहित अन्य आवश्यक व्यवथायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसी भी केन्द्र से घटतौली या बिचैलियों की शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रेन्द्र पर गेहूं खरीद के सम्बंध में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी उत्तरदायी होंगे और ऐसे केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्यय नियंत्रक श्री देवराज सिंह, अपर आयुक्त श्री भगवान शरण तथा मण्डल के सभी जनपदों के डिप्टी आरएमओ तथा क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतियोगी छात्र की प्रयागराज में मौत
Next: Bihar News: महूआ मे आँटो पलटने से आधा दर्जन महिलाएं हूई जख्मी

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d