Agra News: आवारा गोवंश से टकराकर बाइक सवार की हुई मौके पर ही मौत

Agra News: आवारा गोवंश से टकराकर बाइक सवार की हुई मौके पर ही मौत
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत बाह जैतपुर मार्ग पर नहटोली गांव के पास युवक की तेज रफ्तार बाइक आवारा गोवंश से टकरा गई जिससे युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र बालादीन उम्र करीब 32 वर्ष गांव इटोरा फिरोजाबाद बुधवार को सुबह अपनी मोटरसाइकिल से कस्बा जैतपुर से बाह की तरफ आ रहा था तभी बाह जैतपुर मार्ग पर नहटौली गांव के पास तेज रफ्तार युवक की बाइक सड़क पार कर रहे आवारा गोवंश सांड से टकरा गई जिस कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Agra News: आवारा गोवंश से टकराकर बाइक सवार की हुई मौके पर ही मौत

आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुँचे ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवारा पशुओं और गोवंशों के कारण सड़क मार्गों पर पूर्व में भी कई हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।

IMG 20210324 132254

प्रदेश सरकार के द्वारा आवारा गौवंश के लिए गौ शालाएँ भी बनवायी गयीं बाबजूद इसके सड़कों पर आवारा गौवंश घूमते नजर आते हैं जिनके कारण हादसे देखने को मिलते हैं।

You may have missed