Agra News: पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी बाह ने अधिकारियों संग की बैठक

Agra News: पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी बाह ने अधिकारियों संग की बैठक
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगामी पंचायत चुनाव और होली के त्यौहार को दृष्टि गत रखते हुए आज उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित ने थाना बाह परिसर में क्षेत्राधिकारी बाह, तहसीलदार बाह, ए डी ओ पंचायत तथा समस्त थाना प्रभारी बाह सर्किल के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की।

IMG 20210322 WA0021

बैठक में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने पर जोर दिया गया।साथ ही होली और पंचायत चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के बारे में विचार विमर्श किया गया।विदित हो कि इस समय प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं ।आरक्षण की सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी अपनी दावेदारी को लेकर गुणा भाग काटने में लगे हैं।

Agra News: पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी बाह ने अधिकारियों संग की बैठक

ऐसे में चुनावी माहौल को देखते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं।इन्ही सब को लेकर आज थाना बाह परिसर में उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित ने एक बैठक की।

You may have missed