Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले एक गिरोह का किया पुलिस ने खुलासा,दो जालसाज लिए हिरासत में

जनवाद टाइम्स 22 March 2021
IMG-20210322-WA0042
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
एक ओर आगरा में रैली की सेना भर्ती में कई जिलों के युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई तो वहीं पुलिस भी सेना भर्ती के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी गिरोह का खुलासा कर रही है। पूर्व में आगरा पुलिस ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले लोगों को जेल भेजा था । वही तहसील बाह क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती कराने का सपना दिखाकर युवाओं से 5 लाख रुपए का ठेका लेकर फर्जी दस्तावेजों द्वारा सेना में भर्ती कराने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर खुलासा किया है। जिसमें पिनाहट पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने पांच सदस्य गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

IMG 20210322 WA0042

आपको बता दें भारतीय सेनाओं में फर्जी तरीके से ठेका लेकर दस्तावेजों के आधार पर भर्ती कराने की पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर एसएसपी आगरा के आदेशानुसार गिरोह के भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई जहां पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर पिनाहट पुलिस ,सर्विलांस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने सेना में भर्ती कराने वाले गिरोह के दो सदस्य मनोज कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम गुर्जा शिवलाल थाना पिढौरा एवं नीरज परिहार पुत्र इंद्र सिंह निवासी नगला भरी थाना बसई अरेला जनपद आगरा को कस्बा भदरौली की नहर की पुलिया से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वही गिरोह के सदस्य दीपू उर्फ़ दीपक जादौन पुत्र प्रताप सिंह निवासी नगला दलेल पिनाहट, एवं साधु यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र एवरन सिंह निवासी केंद्रपुरा इटाइली थाना बाह आगरा फरार बताए गए हैं।पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के दोनों सदस्यों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी कागजात सहित 4 मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया है।

IMG 20210322 195544

पुलिस पूछताछ में गिरोह के पकड़े गए सदस्य नीरज ने बताया आगरा में सेना भर्ती चल रही है साथ ही अन्य प्रदेशों में भी सेना में भर्ती चलती रहती है जिसमें युवाओं का 5 लाख में सेना भर्ती का ठेका लिया जाता है जिसमें फर्जी पते से सामान्य निवास पत्र, अंक तालिकाएं, आधार कार्ड, मूल निवास पत्र, फर्जी प्रवेश पत्र आदि पदों पर स्थानीय दर्शा कर सेना व अन्य विभागों में नौकरियां में भर्ती कराने का कार्य करते हैं। अभियुक्तों को ज्यादातर ऐसे युवाओं की तलाश रहती थी जो भर्ती परीक्षा में पास ना हुआ हो या अयोग्य घोषित किया जा चुका हो ऐसे युवाओं से बातचीत कर भर्ती कराने के नाम पर रुपए लेकर ठेका लिया जाता है जिसमें इनका एक मुख्य साथी सुरेंद्र सिंह निवासी डंडवार थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान के रहने वाले को पूर्व में आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। गिरोह के सदस्य सुरेंद्र सिंह, दीपू उर्फ दीपक, साधु उर्फ दीपक यादव मुख्य सरगना है। भागे हुए दीपू उर्फ दीपक एवं साधु उर्फ़ दीपक यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम में शामिल नरेंद्र कुमार सर्विस लांस प्रभारी आगरा, थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष शमसाबाद प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक अरुण भाटी भदरौली चौकी, हेड कांस्टेबल आदर्श त्रिपाठी, प्रशांत कुमार, करणवीर, अरुण कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार, अजीत कुमार , मुकुल शर्मा, अजय सिंह, शैलेंद्र शर्मा मानवेंद्र, अमित कुमार शुभम सारस्वत, भानु प्रताप सिंह, बबलू शर्मा, धर्मेंद्र सिंह स्वाट टीम आगरा, विपिन कुमार ,सुमित कुमार ,चालक शैलेश पाल मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: पंचायत चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी बाह ने अधिकारियों संग की बैठक
Next: Ambedkernager News: हजारों की संख्या में भीड़ वाले स्थान पर क्या मास्क लगाना जरूरी नहीं।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.