Agra News: स्कूल से आ रही नाबालिग छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़

Agra News: स्कूल से आ रही नाबालिग छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
कस्बा बाह निवासी एक नाबालिग छात्रा के साथ दोपहर को विद्यालय से लौटते समय एक मनचले ने अश्लील कमेंट करते हुए छेड़छाड़ कर दी।छात्रा के चिल्लाने पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने मनचले को पकड़कर धुन दिया।इतने में छात्रा के परिजन भी आ गए।सभी मनचले को पकड़कर थाना बाह ले आए जहाँ पुलिस द्वारा मनचले को जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र के एक गावँ की एक छात्रा कस्बा केे एक विद्यालय की छात्रा है। छात्रा को विद्यालय जाते और लौटते समय रास्ते मे एक मनचले द्वारा कई दिन से परेशान किया जा रहा था जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से और विद्यालय के शिक्षकों से की थी।आज दोपहर को छात्रा विद्यालय से लौट कर घर आ रही थी तभी एक मनचला रामलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बिजौली छात्रा के पीछे पीछे अश्लील फब्तियां कसते हुए आने लगा और उसने मौका पाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी।

Agra News: स्कूल से आ रही नाबालिग छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़

छात्रा चिल्लाकर मनचले की हरकत का विरोध करने लगी इतने में आस पास के लोग आ गए और उन्होंने मनचले को पकड़कर धुनना शरू कर दिया।

Agra News: स्कूल से आ रही नाबालिग छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़

तभी विद्यालय के शिक्षक और छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुँच गए।सूचना पर पुलिस भी आ गयी और मनचले को पकड़कर थाना बाह ले आयी जहाँ उस पर 354(क),7,8,3(1)(ध),3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

You may have missed