Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azam: पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं 15 मार्च को काली पट्टी बांधकर सपा मुखिया को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा जर्नलिस्ट क्लब
  • Breaking News

Azam: पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं 15 मार्च को काली पट्टी बांधकर सपा मुखिया को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा जर्नलिस्ट क्लब

जनवाद टाइम्स 14 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Azam: Journalists Club will hand over memorandum addressed to SP chief by tying black band on March 15, not tolerating attack on journalists

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़। जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में सपा के लोगों ने अपने मुखिया की मौजूदगी में जो बहशियाना हरकत की है, वह माफ किए जाने के काबिल नहीं है। शहर के मीडिया हाऊस स्थित जर्नलिस्ट क्लब के कार्यालय में पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि इस मामले में आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी तथा आगामी 15 मार्च को दोपहर 12 बजे काली पट्टी बांधकर सपा के जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए सपा मुखिया को संबोधित ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष को सौंपकर उनको उनकी गलती का एहसास कराया जायेगा। साथ ही उसी के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर घटना के न्यायिक जांच व दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। ऐसे में मुरादाबाद में पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आजमगढ में बड़ा प्रदर्शन होगा तथा यह विरोध मुरादाबाद से बलिया तक होगा। क्लब के उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि मुरादाबाद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पत्रकारों पर किया गया हमला निन्दनीय है। इसका कड़ा विरोध किया जायेगा और यह विरोध अविस्मरणीय होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई न होने तक सभी राजनैतिक दलों के कार्यक्रमों का विरोध किया जाना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार वसीम अकरम ने कहा कि यह केवल अखिलेश का ही मसला नहीं है। अमूमन यही होता है कि यदि पत्रकार सही सवाल पूछ देता है और वह सवाल जिस राजनैतिक दल के विपरीत होता है, वही पत्रकारों पर सवाल खड़ा कर देता है और पत्रकार के बिके होने की बात कर देता है, पत्रकार के साथ अभद्रता व हमला करता है। ऐसी सोच देश, प्रदेश व लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। क्लब के सचिव संदीप अस्थाना ने कहा कि सपा हमेशा पत्रकारों का सबसे अधिक सम्मान करती रही है। ऐसे में आजमगढ़ के सांसद व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पत्रकारों पर हुुए हमले की जितनी भी निन्दा की जाय, कम होगी। वरिष्ठï पत्रकार रत्नप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुरादाबाद के पत्रकारों को अपने बाउंसर्स से मरवाना अकल्पनीय व अजीबोगरीब हालात है। ऐसा करवाकर आजमगढ़ के सांसद ने आजमगढ़ को अपमानित किया है। पत्रकार सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के इतिहास में किसी पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की हरकत कभी नहीं की गयी थी। यदि यही सब करना है तो राजनैतिक दलों के लोग पत्रकारों को बुलाना बंद कर दें। वह अपने दल के सोसल मीडिया पर अपनी बात डाल दें, जिसको पढऩा व देखना होगा, वह पढ़ व देख लेगा। वरिष्ठï पत्रकार वेदप्रकाश सिंह लल्ला ने कहा कि मुरादाबाद की घटना निन्दनीय है। इस मसले पर जिले के पत्रकारों को ऐसा प्रदर्शन करना चाहिए जो यादगार हो। इसे लेकर सपा जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके निन्दा प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। पत्रकार प्रशान्त राय ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी दलों के लोगों को पत्र भेजा जाना चाहिए। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाय वह कम होगी। इस अवसर पर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री रामसिंह गुड्डु, सौरभ उपाध्याय, चमन अस्थाना, हरीश चौहान, गौरव श्रीवास्तव, रतन प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश पाठक, मनीष पाण्डेय, देवेन्द्र मिश्र, नन्दकिशोर यादव आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन व आभार ज्ञापन क्लब के संयोजक अरविन्द सिंह ने किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: शांति कॉलोनी गली न. 02 में लगा कूडे-गोबर का अंबार
Next: Azamgarh News: अतरौलिया थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से भारी नुकसान

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d