Agra News: हीरोइन बनने जा रही सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद
संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के बटेश्वर की दो बहनें शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयीं।बहनें घर से मंदिर जाने की कहकर घर से निकली थीं लेकिन जब वे देर रात तक घर नहीं पहुँची तो परिजनों में हड़कंप मच गया और परिजनों द्वारा उनके गायब होने की सूचना पुलिस को दी गयी।पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी और लड़कियों को खोजने के लिए मुखबिरों को लगा दिया गया।भागी हुई लड़कियों में से एक के आगरा कैंट पर होने की सूचना मिली जबकि दूसरी लड़की को आर पी एफ की मदद से ग्वालियर से बरामद कर लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनों में एक मामा की तो दूसरी फूफा की लड़की है।
ये दोनों बहनें घर से मंदिर जाने का बहाना बनाकर गायब हो गयीं जब ये घर नहीं पहुँची तो परिजन चिंतित हो गए उन्होंने दोनों बहनों को काफी खोजा जब उनका कहीं कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इनके गायब होने की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आस पास के थानों को सूचना दी और मुखबिरों को एक्टिव कर दिया।पुलिस को इस प्रयास से कामयाबी भी मिल गयी जब एक लड़की को आगरा कैंट पर जी आर पी की टीम ने बरामद कर लिया वहीं दूसरी लड़की कैंट से ट्रैन में बैठकर ग्वालियर की ओर चली गयी जहाँ उसे ग्वालियर से आर पी एफ ने बरामद कर लिया।बरामद हुई बहनों ने पूछताछ में बताया कि वे मुम्बई की चका चौंध से प्रभावित होकर हीरोइन बनने की चाहत लेकर मुम्बई जा रहीं थीं।परिजन भेजने को तैयार नहीं थे इसलिए मंदिर का बहाना करके घर से निकलीं थीं लेकिन मुंबई जाने से पहले ही पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।