Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: महाशिवरात्रि पर बटेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनवाद टाइम्स 11 March 2021
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
तीर्थ धाम बटेश्वर में महाशिवरात्रि के पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोले के दर पहुंचे और पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि काआशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े किए गए थे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भोले की नगरी तीर्थ धाम बटेश्वर में गुरुवार को दूरदराज से लाखों की संख्या में साधु संत सहित कावड़िए भक्त भगवान ब्रह्मलाल जी की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। जहां शिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था।

IMG 20210311 183439 1

देर शाम तक मुख्य मंदिर से चार किलोमीटर तक कावणियों की लम्बी लाइन लग गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी कावण लेकर बटेश्वर धाम पहुँची। गुरुवार को सुबह श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर भगवान भोले के मुख्य मंदिर ब्रह्म लाल महाराज सहित यमुना किनारे बने शिव मंदिरों में अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। वही गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान भोले की शिवलिंग पर कांवर गंगा जल चढ़ा कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20210311 105951

भोले के भक्तों में शिवरात्रि के दिन तीर्थ क्षेत्र में विशेष उल्लास देखने को मिला। कोरोना काल के बाद शिवरात्रि पर तीर्थ धाम बटेश्वर में लाखों की संख्या में भारी भक्तों की भीड़ देखी गई।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के द्वारा यमुना के घाटों सहित तीर्थ क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। चेक पोस्टों पर पुलिस की तैनाती की गई थी प्रशासनिक अधिकारी बटेश्वर क्षेत्र में अपने अधीनस्थों के साथ घूमते नजर आए । प्रशासन कर्मचारी अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद रहें।

Post navigation

Previous: Agra News: शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर लगा बटेश्वर धाम में कांवड़ियों का तांता
Next: Agra News: घटना से पूर्व ही पुलिस ने 500 ग्राम नशीला पाउडर किया बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.