Agra News: शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर लगा बटेश्वर धाम में कांवड़ियों का तांता

IMG_20210310_234200
Share News

कोरोना काल के लगभग एक साल बाद उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर धाम में रौनक देखने को मिली। कल महाशिवरात्रि के पर्व पर ब्रह्मलाल जी का रुद्राभिषेक करने के लिए हजारों कावड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक दिन पूर्व ही बटेश्वर धाम में डेरा डाल लिया है।व्यवस्था के नाम पर बटेश्वर धाम में आये श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन द्वारा छलावा किया जा रहा है।

IMG 20210310 234256

श्रद्धालु और कावड़िया एक एक बूंद पीने के पानी के लिए तरसते दिखे मजबूरी में खरीद कर पी रहे हैं पानी।महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जगह जगह लगे बटेश्वर में गंदगी के अंबार।वहीं दूसरी ओरक्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक बाह के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद इंतजाम किये गए हैं।

IMG 20210310 234200

तीर्थ धाम में आये कांवणियों को रुद्राभिषेक करने के लिए वितरित किए जा रहे हैं टोकन।मध्यरात्रि 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं को ब्रह्मलाल जी का रुद्राभिषेक करने के लिए बटेश्वर नाथ के पट खोल दिये जाएंगे।

You may have missed