Azamgarh News: पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर/मेले का किया गया आयोजन।

IMG-20210310-WA0034
Share News

संवाददाता संजीव कुमार त्रिपाठी

बता दें कि क्षेत्र के देहुला सल्तनत गांव में बुधवार को पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस पशु मेले के उदघाटनकर्ता चंद्रजीत तिवारी व सुनील पांडेय मंडल अध्यक्ष भाजपा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया ।इस मेले में उपस्थित लोगों को तथा पशुपालकों को पशुओं से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना ,पशुधन बीमा, पशुओं में बांझपन ,पशुओं में टैगिंग, कुपोषित बच्चों के परिवार को गौशाला से दुधारू गाय, पशुओं को रोग मुक्त कैसे रखा जाए आदि विषयों पर डॉक्टरों द्वारा विधिवत जानकारी दी गई । इस मौके पर 220 बड़े पशुओं का तथा 67 छोटे पशुओं का इलाज किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत में 45 महिलाओं को प्रतिभागी प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर डॉ भानु प्रताप प्रजापति पशु चिकित्सा अधिकारी सेनपुर, डॉ दिलीप कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी अतरौलिया, ग्राम प्रधान समेत लोग उपस्थित रहे।

You may have missed