Bihar News: कार की टक्कर से 29वर्षीय बाईक सवार युवक की मौत अन्य घायल।

IMG-20210310-WA0033
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।बिदुपुर थाना क्षेत्र के अतर्गत मधुरापुर दूध सेंटर के करीब कार की ठोकर लगाने से 29वर्षीय सोनू कुमार की मौत हो गई।जबकि महनार नगर के माली टोला निवासी प्रिस कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।उसका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर मे किया जा रहा है।बताया गया कि सोनू कुमार अपने मित्र प्रिस कुमार के साथ मोटरसाइकिल से किसी कार्य से हाजीपुर जा रहा था।इसी दौरान हाजीपुर की ओर से आ रही कार ने उसे सामने से ठोकर मार दिया।जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया।उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसी दौरान सोनू कुमार की मौत हो गई।जबकि प्रिस कुमार को गंभीर हालत मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार मे चारों ओर चीख पुकार मच गई।बति गया कि अशोक भगत और उनकी पत्नी सहित अन्य परिजन अपने पुत्र को देखने हाजीपुर सदर अस्पताल गए।जहाँ पुत्र का शव देखकर अशोक भगत एवं उनकी पत्नी मूर्छित होकर गिर पड़े।दोनो का इलाज भी सदर अस्पताल मे किया गया।बताया जा रहा है कि अशोक भगत को गंभीर सदमा लगा है घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या मे स्थानीय ग्रामीणों घर पर पहुंच ग्ए।घटना के बाद से परिवार मे मातम है।
मृतक सोनू कुमार दो भाईयों मे सबसे बड़ा था।वह अपनी पढाई पूरी कर स्थानीय स्तर पर कोचिंग चला कर बच्चों को पढाने का काम कर रहा था।स्थानीय लोगो ने बताया कि सोनू कुमार बहुत ही अच्छे स्वभाव और विचार का लड़का था।सोनू को एक छोटा भाई छोटु कुमार है।जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है।

You may have missed