Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने चाकू से गोदकर की मां बेटी की हत्या,क्षेत्र में फैली दहशत

जनवाद टाइम्स 8 March 2021
Agra News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने चाकू से गोदकर की मां बेटी की हत्या,क्षेत्र में फैली दहशत
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा आगरा: थाना बाह क्षेत्र के कस्बा जरार में देर रात्रि 2:30 के लगभग जरार निवासी महिला शारदा देवी पत्नी स्व उमेश उम्र 50 वर्ष व कामिनी पुत्री स्व उमेश उम्र 16 वर्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। हत्या करने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया।हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। बता दें रविवार रात को शारदा देवी पत्नी उमेश उम्र 50 वर्ष निवासी गांव जरार अपनी पुत्री कामिनी उम्र 18 वर्ष के साथ घर में सोई हुई थी तथा दूसरे कमरे में पुत्र की पत्नी विमलेश अपने बच्चे के साथ सोई हुई थीं।

Agra News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने चाकू से गोदकर की मां बेटी की हत्या,क्षेत्र में फैली दहशत

बड़ा बेटा राहुल दिल्ली में नौकरी करता है छोटा बेटा मनीष चाचा के घर सोया हुआ था। घर के अंदर अकेली तीन महिलाएं थी।

Agra News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने चाकू से गोदकर की मां बेटी की हत्या,क्षेत्र में फैली दहशत

परिजनों आरोप है कि देर रात को गांव का ही रहने वाला आरोपी गोविंद पुत्र रामनरेश चाकू लेकर घर में छत के रास्ते घुस आया और चारपाई पर सो रही शारदा देवी एवं पुत्री कामिनी पर चाकू से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया। आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही बहू विमलेश जाग गई। जिस पर आरोपी युवक ने चाकू से उस पर भी जानलेवा हमला बोल दिया जगार होने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी गली में कूद कर भाग गया।

मां बेटी की हत्या से गावँ में दहशत फैल गयी तथा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल विमलेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डबल मर्डर की सूचना पर तत्काल मौके पर आईजी आगरा ज़ोन ए सतीश गणेश, एसएसपी आगरा बबलू कुमार, एसपी पूर्वी अशोक के वेंकट एस पी सिटी रोहन बोत्रे और आगरा सर्किल के कई थानों का पुलिस फोर्स देर रात घटनास्थल पर साथ मौके पर पहुँच गया।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड एवं फॉरेनसेंस की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये है। पुलिस ने दोनों मां बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने पुलिस टीम गठित कर जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

सूत्रों की माने तो आरोपी प्रेमी युवक के युवती से प्रेम संबंध थे और हाल ही में युवती का कहीं अन्य रिश्ता तय हो गया था जिससे प्रेमी बौखला गया और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। पूर्व में भी प्रेमी युवक को युवती के घर पर उसके परिजनों ने पकड़ा था तब युवक की युवती के परिजनों से झगड़ा और मारपीट हुई थी लेकिन लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला रफा-दफा भी हो गया था। सिरफिरे प्रेमी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका और उसकी मां को नृशंस हत्याकर मौत के घाट उतार दिया है।

इसी संदर्भ में आई जी ए सतीश गणेश का कहना है कि दो महिलाओं की हत्या एवं एक महिला की घायल होने की पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है मौके पर स्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोप की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं जल्द हत्यारोपी पुलिस की हिरासत में होगा।

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय- महिला दिवस पर विशेष
Next: Agra News: बाह में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.