Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत चंबल के बीहड़ में पड़ा मिला शव

जनवाद टाइम्स 7 March 2021
Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत चंबल के बीहड़ में पड़ा मिला शव।
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा : आगरा थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नहर के द्वितीय पंप हाउस के पास बीहड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू उर्फ गंगा सिंह पुत्र थान सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी गांव हरीसिंह की ठार थाना पिनाहट शुक्रवार दोपहर घर से खेत की कहकर निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा परिजनों को चिंता हुई चारों तरफ तलाश किया मगर युवक का कोई पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनो ने थाना पिनाहट में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत चंबल के बीहड़ में पड़ा मिला शव।

पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार रात को चंबल नदी के बीहड में द्वितीय पम्प हाउस के पास झाडियो मे युवक के शव पडा होने की ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने झाडियो से शव को निकाला जिसके गले में लेडीज दुपट्टा बंधा हुआ था दुपट्टे का आधा हिस्सा ऊपर पेड पर लटका था। प्रथम दृष्टया युवक के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा था । पुलिस ने मृतक युवक के शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा युवक के शव की पहचान कर ली गई। पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में थाना प्रभारी पिनाहट अरुण भाटी ने बताया बीहड में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मौके पर विधिक कार्रवाई की गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित साफ होगी उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: Agra News: युवक से मारपीट कर बदमाशों ने छीने रुपये
Next: Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.