मेरठ न्यूज: ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक छात्रा को घायल कर दहशत फैलाने वाले 03 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Meerut News: 03 accused accused of causing panic by firing a bullet and injuring a student arrested in a police encounter
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 03 मार्च को थाना ब्रह्मपुरी के सेक्टर 01 माधवपुरम मार्केट में शाम करीब 07:00 बजे चार बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। जिसमे फायरिंग के दौरान एक गोली एक लड़की को लगी। वह घायल हो गई। जिसके संबंध में थाना ब्रह्मपुरी पर मुकदमा अपराध संख्या 63/21 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानसार थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरी के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण हेतु लगाया गया। 06 मार्च को समय करीब 04:00 बजे थाना ब्रह्मपुरी की दूसरी मोबाइल नूर नगर हाल्ट के पास चेकिंग कर रहे थे। तब ही एक मोटर साइकिल पर तीन बदमाश आए।

Meerut News: 03 accused accused of causing panic by firing a bullet and injuring a student arrested in a police encounter

जिन्हे रोकने का प्रयास किया। तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिनका पुलिस द्वारा पीछा किया गया। थाना ब्रह्मपुरी मोबाइल और अन्य पुलिस बल के द्वारा सरस्वती लोक रोड पर बाल्मीकि आश्रम के पास थाना प्रभारी व पुलिस बल के द्वारा बाइक सवार बदमाशों को घेरा गया। तो हड़बड़ाहट में मोटर साइकिल फिसल गई। बदमाश अपने को घिरा देख कर पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई।

Meerut News: 03 accused accused of causing panic by firing a bullet and injuring a student arrested in a police encounter

जिसमे तीनों बदमाश घायल हो गए। जिनसे भारी मात्रा में असलाह बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:- वेदांत वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी मकान नंबर 1213 शिव मंदिर मास्टर कॉलोनी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ। व अभय ठाकुर पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरोड़ा थाना सिंभावली जिला हापुड़। व अनिकेत पुत्र किशन गोपाल निवासी सूर्य पुरम कॉलोनी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ। वंचित अभियुक्त सचिन सैनी पुत्र ओमपाल सैनी निवासी मकान नंबर 69 कृष्णा पुरम मलियाना बाघपत रोड थाना टीपी नगर मेरठ। बरामदगी का विवरण:- 01 पिस्टल 03 खोखा व 05 कारतूस 32 बोर। व 02 तमंचे 04 खोखा व 05 कारतूस 315 बोर। व 01 बाइक स्पेलेंडर रंग काला।

You may have missed