Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Karnatak News: रासलीला मामले में उलझे रमेश जरकीहोली ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया

जनवाद टाइम्स 5 March 2021
Karnatak News: Ramesh Jarkholi resigns from his ministerial post, embroiled in Raslila case
Share News
       

संवादाता: सुनिल कांबले

कर्नाटक में सेक्स टेप मामले में अब राजनीति गरमा गई है। राज्य के जल संसाधन मंत्री रमेश जरकीहोली ने इस मामले में उनकी कथित संलिप्तता के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ आरोप सत्य से बहुत दूर है। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए मैं नौतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं।  रमेश जरखोली के इस्तीफे को कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने स्वीकार कर लिया है और मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा है। कर्नाटक के मंत्री जगदीश शेट्टार का कहना है कि रमेश ने इस्तीफा दे दिया है। किसी ने कोई बयान या शिकायत नहीं की। हमे एक निर्णय करना होगा।  बता दें कि कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जरकीहोली यौन उत्पीड़न के मामले से विवादों में घिर गए थे। उनके खिलाफ नौकरी की तलाश में आई एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

Karnatak News: Ramesh Jarkholi resigns from his ministerial post, embroiled in Raslila case

जरकीहोली का कहना था कि यह वीडियो फेक है। मैं महिला और शिकायतकर्ता को भी नहीं जानता। मैं मैसूर को चामुंडेश्वरी मंदिर गया था। मुझे यह भी नहीं पता कि यह वीडियो किस बारे में है क्योंकि मैंने उस महिला से कभी बात नहीं की। मैं इस वीडियो के बारें में स्पष्टीकरण देने के लिए अपने आलाकमान से मिलने जा रहा हूं। यदि यह आरोप मेरे खिलाफ साबित होता है तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरे खिलाफ एक गंभीर आरोप है। मैंने मुख्यमंत्री से बात की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करुंगा। इस मुद्दे की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

बता दें कि यह वीडियो राज्य में 4 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र से ठीक पहले जारी किया गया है। जब भाजपा चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव लड़नी के लिए कमर कस रही है।केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा कथित सेक्स टेप की सत्यता की पुष्टि करने के बाद जरकीहोली के खिलाफ ही कदम उठाएगी ।केंद्रीय मंत्री ने हुबली में संवाददाताओं से कहा कि मैंने मीडिया में राज्य मंत्री रमेश जरकीहोली का वीडियो देखा है। मैं कल इसके बारे में मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख से बात करूंगा। हम सीडी की प्रमाणिकता की जांच करेंगे और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेंगलुरु केंद्रीय पुलिस आयुक्त (डीसीपी) अनुचेथ ने कहा कि हमने दिनेश कल्लहल्ली द्वारा रमेश जरकीहोली के खिलाफ शिकायत दायर कर ली है। हम इसकी आगे जांच करेंगे।

उन पर लगे आरोप गंभीर हैं। उसे सरकारी नौकरी देने की पेशकश के लिए उसका यौन शोषण किया गया और विश्वासघात किया गया। विवाद का मुख्य बिंदु यह है कि बाद में उसे धमकी दी गई थी। लेकिन इस मामले में कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो एक राजनीतिक व्यक्ति के लिए एक व्यभिचार से अधिक महत्वपूर्ण है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: परिजनों से बिछड़ी बच्ची को 02 दिन बाद बरामद कर पीआरवी ने परिजनों के सुपुर्द किया।
Next: Bihar News: लापता सिपाही चुन्नू कुमार उर्फ रविरंजन का शव पहुंचा महुआ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.