Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: बिजौली बाह मार्ग पर बने हुए हैं नरकीय हालात,नहीं हुआ जलभराव की समस्या का समाधान
  • Breaking News

Agra News: बिजौली बाह मार्ग पर बने हुए हैं नरकीय हालात,नहीं हुआ जलभराव की समस्या का समाधान

जनवाद टाइम्स 5 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: Narcissistic conditions remain Bijauli Bah road no solution waterlog problem

सुशील चंद्रा : विकासखंड बाह के ग्रामपंचायत बिजौली के लोग बरसों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन सालों बीतने के बाद भी यहाँ के लोगों को जलभराव से मुक्ति नहीं मिल सकी है।जलभराव की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने तहसील से लेकर जिला मुख्यालय के अधिकारियों तक गुहार लगायी लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा।बिजौली मार्ग कई गाँवों के आवागमन का मुख्य मार्ग है जिससे होकर सैकडों वाहन और लोग निकलते हैं।मुख्य मार्ग के हालात ऐसे हैं कि यह मार्ग तालाब में तब्दील हो चुका है।मुख्य मार्ग को जलभराव मुक्त कराने के लिए स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगायी बाबजूद इसके मुख्यमार्ग की समस्या दूर नहीं हो पायी।

Agra News: Narcissistic conditions remain Bijauli Bah road no solution waterlog problem

मुख्यमार्ग पर जल भरे होने के कारण कस्बा के बाजार और न्यायालय में आने जाने वाले लोगों को गहरे पानी से ही होकर आना पड़ता है कई बार तो लोग हादसे का भी शिकार हो चुके हैं बाबजूद इसके किसी भी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं है।जलभराव की समस्या बरसात के दिनों में तो और गंभीर हो जाती है जब पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुसने लगता है।पानी के कारण लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी रहती है।

बिजौली के वाशिन्दों की जलभराव की समस्या कोई नई समस्या नहीं है अपितु यह सालों से चली आ रही एक समस्या है जिसका वर्षो बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है।इस जलभराव पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई बार समाज सेवी भी आगे आये उन्होंने मुख्य मार्ग पर बने तालाब में नौका विहार करके इसके निदान के लिए ध्यान आकर्षित किया लेकिन किसी भी जिम्मेदार द्वारा इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।पिछले दिनों लोगों ने समस्या को लेकर प्रदर्शन भी किया था तब मुख्यमार्ग पर भरे हुए जल को पम्पसेट से निकलवा दिया गया था लेकिन स्थायी इंतजाम न होने के कारण पुनः मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है।इसके संबंध में बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने गुरुवार को नगर विकास मंत्री लाल जी टंडन से मुलाकात कर समाधान कराने की बात कही है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: बटेश्वर में लगने वाले तीन दिवसीय कृषि मेले की तैयारियां जोरों पर
Next: Agra News: बाह में भगवान मुनि सुब्रतनाथ मूर्ति स्थापना एवं भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d