Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News:- प्रधानमंत्री आवास के लिए विकलांग कर रही दो साल से अधिकारियों से फरियाद
  • Breaking News

Agra News:- प्रधानमंत्री आवास के लिए विकलांग कर रही दो साल से अधिकारियों से फरियाद

जनवाद टाइम्स 2 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: Request for two years handicapping officials for Prime Minister's residence

सुशील चंद्रा : प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र गरीबों को आवास मिलना किसी सपने के पूरा होंने से कम नहीं है। थाना बाह क्षेत्र के गावँ टोड़ीपुरा जरार निवासी विकलांग महिला पिछले दो साल से आवास लेने के लिए सक्षम अधिकारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन उसे अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

Agra News: Request for two years handicapping officials for Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हर पात्र गरीब को आवास दिलाये जाने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है लेकिन माननीय के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर उनके आला अधिकारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को बाह में लगे समाधान दिवस पर कुल 26 शिकायतें आयीं जिनमें से किसी का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका।

समाधान दिवस में ही विकलांग महिला शारदा देवी पत्नी मानसिंह निवासी टोडी का पुरा जरार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास लेने के लिए अधिकारियों के पास प्रार्थना पत्र लेकर आयी।महिला ने बताया कि वह पिछले दो सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम प्रधान और सक्षम अधिकारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन आवास योजना के तहत नामांकन कराए हुए उसे 2 साल पूर्ण हो चुके हैं लेकिन अब तक उसका न तो लिस्ट में नाम आया है और न ही आवास निर्माण के लिए कोई भी पैसा अवमुक्त किया गया है । शारदा देवी दोंनो पैरों से पूर्ण विकलांग है।

पिछले 2 साल से वह समाधान दिवस में अपनी शिकायतें दर्ज कराती आ रही है अब तक किसी भी अधिकारी ने उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं किया है। चलने फिरने में असमर्थ शारदा देवी समाधान दिवस के प्रांगण में बमुश्किल दिवस अधिकारी के पास पहुंच पाती हैं फिर भी अब तक उनकी शिकायत का कोई निस्तारण नहीं किया गया है। शारदा देवी का कहना था कि कई बार ग्राम पंचायत से संबंधित अधिकारियों को रिश्वत देने के बावजूद भी आवास मुहैया नहीं कराया गया है। तहसील स्तर पर चलाए जा रहे समाधान दिवस केवल कागजी कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे हैं किसी भी शिकायत का निस्तारण जगह पर नहीं किया जाता है। दिवस अधिकारी के आदेशों पर लगभग सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा यह कह कर टाल दिया जाता है कि स्टाफ की कमी है।हालाँकि समाधान दिवस में लेकर आने वाले शिकायती पत्र पर अधिकारी फरियादी को समाधान का आश्वासन देते नजर आते हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: 02 गुमशुदा लड़कियों को किया गया बरामद।
Next: Etawah News: डीएम और एसएसपी ने तहसील दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या।

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d