Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 05 मोटरसाईकिल व एक स्कूटी सहित दो अभियुक्त गिरप्तार।

जनवाद टाइम्स 25 February 2021
Meerut News: Police Lalkurti police bust a vehicle thief gang, two motorcycles and two accused including a scooter arrested.
Share News
       

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के निकट पर्यवेक्षण में नगर मे हो रही वाहन चोरी की घटनाओ को रोकने के लिये अभियुक्तगणों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के परिपेक्ष्य में अभियुक्तगण सुमित उर्फ सोनू उर्फ अनिल पुत्र सूरज निवासी ग्राम किन्ना नगर थाना भावनपुर मेरठ। व नितिन पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम कटीरा जाफराबाद थाना बहादुरगढ जिला हापुड को थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई तथा उक्त अभियुक्तगण का साथी अनस उर्फ नस्सो पुत्र युनूस निवासी फत्ता रोड थाना सदर बाजार मेरठ भागने मे सफल रहा । इस सम्बन्ध में थाना लालकुर्ती पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 48/2021धारा420/414/411 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 49/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किये गये है।

Meerut News: Police Lalkurti police bust a vehicle thief gang, two motorcycles and two accused including a scooter arrested.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
सुमित उर्फ सोनू उर्फ अनिल पुत्र सूरज निवासी ग्राम किन्ना नगर थाना भावनपुर मेरठ। व
नितिन पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम कटीरा जाफराबाद थाना बहादुरगढ जिला हापुड।
अपराधिक इतिहास मुकदमा अपराध संख्या 48/21 धारा 420/414 /411 भादवि थाना लालकुर्ती मेरठ। व मुकदमा अपराध संख्या 49/21 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना लालकुर्ती मेरठ। व मुकदमा अपराध संख्या 102/21 धारा 379 भादवि थाना फेस 3 गौतमबुद्दनगर। व मुकदमा अपराध संख्या 759/20 धारा 379 भादवि थाना बिसरख गौतमबुद्दनगर। घटना का संक्षिप्त विवरण: जब थाना लालकुर्ती पुलिस के उपनिरीक्षक गोपाल चौहान पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग करते हुये बूचडी चौराहे पर पहुंचे। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैन्ट की स्पेशल टीम के कर्मचारीगणो द्वारा उनको मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन वाहन चोर, चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बूचडी रोड से सोतीगंज बेचने को जाने वाले है प्रयास किया जाये तो पक़डे जा सकते है इस सूचना पर दोनो टीमो के अधिकारी/कर्मचारीगणो द्वारा टेलीफोन एक्सचेन्ज तिराहे पर पहुंचे और बैरियर लगाकर चैकिग शुरु कर दी कुछ देर बाद बूचडी रोड से अलग अलग मोटरसाइकिलो पर आये जिन्हे पुलिस ने घेर घोटकर आवश्यक बल प्रयोग कर उनमे से दो व्यक्तियो को पकड लिया जिसमे नितिन से मोटरसाइकिल के अतिरिक्त एक तमन्चा 315 बोर तथा तीसरा व्यक्ति अनस उर्फ नस्सो मोटरसाइकिल से फिसलकर गिरने पर भागने मे सफल रहा । पकडे गये दोनो व्यक्तियो की निशादेही पर दो अन्य मोटरसाइकिल व एक स्कूटी जाफर वाले बाग से बरामद की गयी । अभियुक्त नितिन से मोटरसाइकिल के अतिरिक्त एक तमन्चा 315 बोर भी बरामद हुआ है । बरामदगी के आधार उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किये गये। बरामदगी का विवरण –
02 स्पेलैन्डर मोटरसाईकिल
01 प्लसर मोटरसाईकिल
01 अपाचे मोटरसाईकिल
01 जूपिटर स्कूटी
01 स्पेलैन्डर मोटर साईकिल फर्जी नम्बर प्लेट वाली
01 अदद तंमचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यः- उपनिरीक्षक गोपाल चौहान व उपनिरीक्षक तेजवीर सिहं व इरशाद अहमद व ब्रहम्जीत व मनेन्द्र सिहं व रोहित कुमार व बलराम शामिल थे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: जय क्रिकेट टूर्नामेंट का जबरदस्त उद्घाटन।
Next: मेरठ न्यूज: सट्टा लगाने वाले व्यक्ति गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.