मेरठ न्यूज: सट्टा लगाने वाले व्यक्ति गिरफ्तार।

Meerut News: Betting man arrested.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु तेजी से विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा कुटिया चौराहे पर बरगद के पेड के पास से सनी महाजन पुत्र बलवीर महाजन निवासी मकान नंबर 190 बकरी मौहल्ला छोटाबाजार थाना लालकुर्ती मेरठ को सट्टे की खाईबाडी करते पकडा जाना जिसके कब्जे से 520/- रुपये नगद, सट्टे का पर्चा व पेन्सिल बरामद होना । अभियुक्त के विरूद्ध थाना लालकुर्ती पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जी अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का मुख्य कारण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से सट्टे का धंधा करने में सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed