Etawah News: प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन ।

IMG-20210216-WA0053
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर रेलमण्डी मैरिज होम परिसर में प्रसपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन, कंबल बांटे बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन प्रसपा के बरिष्ठ नेता सेक्टर प्रभारी सुभाष गुप्ता व पार्टी समर्थकों ने धूमधाम से मनाया, दौरान प्रसपा प्रदेश सचिव खन्ना यादव व सुभाष गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने विधिवत केक काटकर शिवपाल सिंह यादव जन्मदिन मनाया व मिठाई वितरण कर एक सैकड़ा से अधिक जरूरतम महिलाओं को कंबल वितरण भी किये। जन्मदिन के अवसर पर सुभाष ने अपने सभी साथियों व कार्यकर्ताओं से शिवपाल सिंह की मजबूती के लिए पार्टी से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की अपील की है। सुरेंद्र जैन, विनोद, रघुवीर सिंह, गंगा सिंह, इखलाक फारुकी, वेद चतुर्वेदी, ऋषव यादव, गोपाल गुप्ता, गौरव भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-केक काटकर जन्मदिन मनाते सुभाष गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता।

You may have missed