Bihar News: मुजफ्फरपुर मे आधादर्जन अपराधियों को क्ई हथियार और अन्य सामानो के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

IMG-20210207-WA0032
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

मुजफ्फरपुर-मुजफ्फरपुर07फरवरी(व,सं)जिले के सकरा थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय सह प्रभारी डीएसपी पूर्वी बैधनाथ सिह के नेतृत्व मे सकरा और मनियारी थानाध्यक्ष तथा पुलिस टीम को कामयाबी हासिल हूई।सकरा के विभिन्न जगहों से आधा दर्जन अपराधियों को धर दबोचा।पकड़े ग्एं अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देशी कट्टा, नौ कारतूस, दो बाईक,दो एटीएम और मोबाईल फोन बरामद किया।पकड़े ग्ए अपराधियों मे मुकेश, विक्रम, रवि,विजय,राहुल और सुरज,कुमार जो सभी सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले है।मामले मे हेडक्वार्टर डीएसपी बैधनाथ सिह कहाँ कि पुलिस को अहम कामयाबी मिली है।पकड़े गए सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास है।सकरा थाना मे घटित तीन घटनाओं मे संलिप्तता स्वीकार किया है सभी को रिमांड पर लेकर पुलिस पुछताछ करेगी।साथ ही साथ अन्य क्षेत्रो से भी सभी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

You may have missed