Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का बाह पुलिस ने किया पर्दाफाश 3 लड़कियाँ और 11 अभियुक्त हुए गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 6 February 2021
Agra News: 3 police and 11 accused arrested by Bah police for human trafficking and prostitution gang arrested.
Share News
       

 

संवाददाता सुशील चन्द्र
आगरा जनपद में लूट,चोरी, डकैती,सट्टा आदि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिनाहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बसई अरेला को टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे इसी अनुपालन में गठित टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व आरनोटा पर बैरियर डालकर चेकिंग की जा रही थी तभी मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डायरेक्टर वीरेन्द्र कुमार सिंह और उनकी टीम को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली की दो वाहनों में गरीब और असहाय परिवार की महिलाओं को कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कार्य एवं उनकी मर्जी के बिना शादी कराने के लिए लेकर जाया जा रहा है।उनके द्वारा यह सूचना बसई अरेला पुलिस को दी गई तो पुलिस द्वारा वाहनों की सख्ती से चेकिंग प्रारंभ कर दी गई। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी 64F 3984 बोलेरो और यूपी 64 Q 0927 बोलेरो को पुलिस टीम द्वारा रोक कर चेक किया गया तो उसमें तीन लड़कियां उर्मिला पुत्री पन्ना लाल निवासी खड़ा हर थाना गढवा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश, संजीरन पुत्री रामस्वरूप निवासी धौ सरन थाना माची जनपद सोनभद्र, सुषमा उर्फ मधु पुत्री कृष्णा बैठन निवासी नगर अटारी जनपद गढ़वा झारखंड बरामद हो गई तथा मौके पर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रमेश पुत्र राम नारायन, राम बृक्ष पुत्र शिव जतन, नीलेश पुत्र तेज प्रताप,विजय पुत्र रामबली,ब्रजेश पुत्र सुरेश, अमित पुत्र गुलाब,प्रेमा देवी पत्नी लाल बहादुर, आशा पत्नी अमित धौंसरा, निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश,प्रेम बाबू पुत्र सुरेश निवासी झारखंड, प्रदीप पुत्र अशोक शाह निवासी बिहार,मुन्नालाल पुत्र पातीराम निवासी पुरा कनैरा बाह जनपद आगरा गिरफ्तार किए गए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से जब गहनता से पूछताछ की गई तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि रमेश, रामवृक्ष व उसकी पत्नी आशा व प्रेमवती आदि लोग सोनभद्र में आर्केस्ट्रा के प्रोग्राम में नौकरी का लालच देकर कमजोर व गरीब परिवार की लड़कियों को फंसा लेते थे और जनपद आगरा के थाना बासौनी के गांव पुराकनैरा निवासी मुन्नालाल पुत्र पातीराम के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को उनकी मर्जी के बिना रुपया लेकर गलीच धंधे में उतार देते थे। बरामद हुई लड़कियों के अतिरिक्त भी इनके द्वारा पूर्व में जनपद आगरा और फिरोजाबाद में कई महिलाओं लड़कियों को शादी के नाम पर बेचे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: अराजकता व भय का माहौल उत्पन्न करने वाले अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त तमंचे व कारतूस सहित किया गिरफतार।
Next: Agra News: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने कॉलेज की बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा और स्वावलंबन के गुण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.