Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बेसिक स्कूल के अध्यापकों द्वारा मोहल्ला पाठशालाओं के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा।

जनवाद टाइम्स 5 February 2021
PicsArt_02-05-10.54.11
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: जसवंंतनगर मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बीहड़ी क्षेत्र में बसे गांव नगला तौर के बेसिक स्कूल के अध्यापकों द्वारा मोहल्ला पाठशालाओं के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिससे बच्चे व अभिभावक दोनों ही खुश नजर आ रहे हैं।

नगला तौर गांव में मोहल्ला पाठशालाएं संचालित कर रहे बेसिक कंपोजिट स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुराग भदौरिया ने बताया कि सहायक अध्यापक कुलदीप सिंह, अरुण सिंह, सारिका चौहान, ज्योति माथुर के अलावा शिक्षामित्र अंजू देवी व दिनेश भदौरिया मोहल्ला पाठशालाओं को बेहतर ढंग से संचालित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई पाठशालाओं के साथ ही ऑनलाइन शिक्षण के प्रयास भी तेज हो गए हैं जो बच्चे व उनके अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल नहीं हैं उन्हें सप्ताह में एक दिन स्कूल बुलाकर पूरे सप्ताह की शैक्षिक गतिविधियां बताई जा रही हैं। उनका कहना है कि कोविड-19 के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिए मिशन प्रेरणा ई-पाठशाला प्रारंभ की गई है। ई-पाठशाला के द्वितीय चरण में अभिभावक बच्चों एवं शिक्षकों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए सभी बच्चों तक पहुंचने के प्रयास शुरू किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ सीखने एवं अभिभावकों को प्रेरित करने को शिक्षकों के माध्यम से आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पाठ्य पुस्तक कार्यपुस्तिका एवं गतिविधि आधारित टीएलएम पाठ संबंधित शैक्षणिक वीडियो साझा किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा प्रेषित मासिक पंचांग के अनुसार कक्षावार विषयवार शैक्षणिक सामग्री अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किए जा रहे हैं। राज्य स्तर से प्रेषित शैक्षणिक सामग्री के अतिरिक्त शिक्षक द्वारा भी मासिक पंचांग के अनुसार शैक्षणिक सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही साझा की गई शैक्षणिक सामग्री को अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश भी मिले हैं जिनका अनुपालन किया जा रहा है।

अभिभावक महेश, धर्मेंद्र, रामरतन, अभिनव, बबलू, रामअवतार, रविंद्र सिंह इत्यादि ने सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास और अपने यहां तैनात अध्यापकों की मुक्तकंठ से प्रशंशा की है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.