Bihar News: कनीय अभियंता नही होने के कारण विकास कार्य बाधित।

IMG-20210205-WA0021
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।लालगंज:-क्ई वर्षो से कनीय अभियंता नही होने के कारण नगर पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य बाधित है।इस समस्या को लेकर नगर अध्यक्ष पति सह पूर्व पार्षद श्याम कुमार सुमन बिहार के उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हूए कहा कि नगर पंचायत को अब नगर परिषद का दर्जा मिल गया. है।ऐसे मे इसका क्षेत्र विस्तार भी होगा।ऐसे मे क्षेत्र के विकास के लिए कनीय अभियंता का होना अतिआवश्यक है।उन्होंने उपमुख्यमंत्री से यह भी.आग्रह किया कि जबतक स्थायी रूप से कनीय अभियंता की बहाली नही हो पाती है तबतक जिला मुख्यालय से कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति नगर पंचायत लालगंज मे कर दिया जाए ताकि विकास कार्य गति पकड़ सके।

You may have missed