Bihar News: जुड़ावनपुर करारी पंचायत मे आग लगने से 2घर जले।

IMG-20210205-WA0023
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राघोपुर जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर करारी पंचायत के वार्ड संख्या14मे बीते रात्रि लगभग9:00बजे आग लगने से 2घर जलकर राख हो गया।अगलगी मे एक गाय बुरी तरह झुलस गई।प्राप्त जानकारी के अनूसार बीते गुरूवार की रात्रि अचानक हरिकिशुन राम के घर मे आग लग गयी।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के चंदन राम के घर को अपने आगोश मे ले लिया।अगलगी की खबर सुनकर मौके पर अगल बगल के लोग जुट ग्ए।लोगो ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष संजीत कुमार को दी।सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबु पाया।लेकिन तब तक घर का सामान जल चुका था।इस घटना मे गेहूं चावल चौकी बर्तन बक्सा, कपड़ा, कागजात जल ग्ए।घटना की खबर सुनकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिकु सिह पहुंचे एवं लोगो़ को ढांढस बधाया।उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।पंचायत के मुखिया पति मंटु सिह ने अग्नि पीड़ित परिवार को तत्कालनगद2000रूपया मुहैया कराई।उन्होंने राघोपुर सीओ राणा अक्षय प्रताप सिह से बात कर पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी सहायता देने की मांग की।

You may have missed