Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: वाहन चोर को चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया

जनवाद टाइम्स 30 January 2021
IMG_20210130_210010
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में वाहन चोरों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राघिकारी सैफई के कुशल नेतृत्व में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर को चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक29/30.01.2021 की रात्रि को थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा वैदपुरा चौराहा पर चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि महोला जेल की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति आ रहा है जिसके पास चोरी की मोटर साइकिल तथा अवैध असलहा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के स्थान पर पहुंचकर चैकिंग बैरियर लगाकर सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी महोल की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पुलिस को देखकर मोटर साइकिल को मोडकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से मोटर साइकिल के प्रपत्र मांगने पर वह मोटरसाइकिलों के प्रपत्र नही दिखा सके । पुलिस टीम द्वारा ई- चालान एप के माध्यम से मोटर साइकिलों के संबंध में जानकारी की गई तो मोटर साइकिल के इंजन नम्बर व नम्बर प्लेट भिन्न- भिन्न पाये गये ।
पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल के संबंध में अभियुक्त से कडाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे द्वारा यह मोटरसाइकिल नोयडा से चोरी की गयी है । तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए गये है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा थाना पर मु0अ0सं0 10/21 धारा 41,102 सीआरपीसी व 420,467,468,471 भादवि व मु0अ0स0 11/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. पुष्पेन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी मोहल्ला गॉंधीनगर थाना बकेबर जनपद इटावा

Post navigation

Previous: Etawah News: बापू की पुण्यतिथि पर किया नमन
Next: प्रतापगढ़ न्यूज़ :गरीब के इलाज के लिए लोगों ने एकत्र किया चंदा।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260414-WA0143
  • Breaking News
  • Etawah

Etawah News: आम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पार्कों का किया गया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2026
Picsart_26-04-14_15-01-00-817
  • Etawah

इटावा: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर: मानव गरिमा और सामाजिक न्याय की क्रांति के महानायक

जनवाद टाइम्स 14 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.00.23 PM
  • Bihar

Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026

Latest News

  • Etawah News: आम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पार्कों का किया गया निरीक्षण
  • इटावा: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
  • Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर: मानव गरिमा और सामाजिक न्याय की क्रांति के महानायक
  • Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश
  • Bihar News : पंडित राजकुमार शुक्ल की ऐतिहासिक डायरी का दस्तावेजीकरण, ‘ज्ञान भारतम्’ अभियान को मिली रफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.