Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने फोर्थ सेमेस्टर रिजल्ट में एक बार फिर लहराया परचम, टॉप फाइव को किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 29 January 2021
IMG-20210129-WA0040
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा- जसवंत नगर डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम इसी माह की 11 तारीख को घोषित किया गया था, जिसमे चौधरी सुघर सिंह एजुकेशन अकैडमी के डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन शानदार रहा था। चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक व जसवंतनगर ब्लाक प्रमुख अनुज यादव मोंटी जी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का परिणाम शानदार रहा जिसमें टॉप 5 प्रशिक्षुओं को आज महाविद्यालय में सम्मानित किया गया जिनमें—-

👉🏻मोहित कुमार 91.5%
👉🏻 कुमारी अंजली 90.25%
👉🏻कुमारी ज्योति 89.75%
👉🏻कुमारी सोनी 89.62%
👉🏻 दीपक शाक्य 89.25%

के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। ग्रुप के निर्देशक डॉ संदीप पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन में जहां महाविद्यालय बंद रहे वहीं हमारे महाविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से सभी छात्रों को शिक्षा प्रदान की गई। छात्रों के बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सके इसके लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र यादव ने सभी प्रशिक्षुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आगे आने वाले भविष्य में और बेहतर प्रयास करेंगे जिससे परिणाम को और बेहतर बनाया जा सके। विभागाध्यक्ष नितिन आनंद जी ने बताया कि जिन प्रशिक्षुओं की एक दो विषय मे बैक आया है वह अच्छे से तैयारी करें जिससे 2 फरबरी से होने वाली परीक्षा में अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण हो सके। इस मौके पर शिक्षा संकाय के प्रवक्तागण में बृजेश कुमार पोरवाल, ऋषि पाल सिंह, राघवेंद्र चौधरी, इंदू सिंह, श्रीमती प्रभा देवी, मिस स्तुति, मिस दीप्ति,मिस रक्षा आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: इटावा आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने इटावा विधानसभा अध्यक्ष के लिए युवा जोश पर लगाया दाव
Next: Etawah News: शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.