Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों के लिए न्याय समान हो : नूहिंन जैदी

जनवाद टाइम्स 16 January 2021
20210116_231814
Share News
       

संवाददाता विकास यादव

जसवंंतनगर/इटावा: सैफई तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कोविड 19 महामारी के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के प्रति बढ़ती हिंसा विषय पर किया गया। उक्त शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव नूहिन ज़ैदी द्वारा करते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान द्वारा समस्त नागरिकों को प्रदत्त मूल अधिकारों की सुनिश्चितता का दायित्व नीति निदेशक तत्वों के अन्तर्गत राज्य का है जिसके अनुसार न्याय तक सभी की पहुँच संभव बनाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 पारित किया गया। इसके तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई। उक्त संस्थाओं का उद्देश्य धारा 12 में दिये गये प्रावधान के अनुसार, समाज के कमज़ोर वर्गों, जैसे, महिलाओं, बच्चों, वृद्धों, आदि के लिए निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। उनके द्वारा कोरोना महामारी के दौरान महिलाओं व बच्चों के प्रति बढ़ रही हिंसा का कारण सामाजिक व आर्थिक स्थिति में हुई परिस्थितियों को बताया। कोरोना महामारी के दौरान लोगों के रोजगार छिन गये, नौकरी चली गई, व्यापार बंद होने का प्रभाव महिलाओं व बच्चों के साथ हिंसा के रूप में देखा गया। इस दौरान तलाक़ के मामले भी काफी बढे़ जिसका कारण आर्थिक असुरक्षा एवं सहनशीलता में कमी पायी गयी। उनके द्वारा लोगों से अपनी सोच में परिवर्तन लाने और स्वयं में सुधार की अपेक्षा की गई तभी समाज में बदलाव आ सकता है।
उप ज़िलाधिकारी हेम सिंह द्वारा लोगों के कानून की सामान्य जानकारी रखते हुए अपने अधिकारों के सही प्रयोग, अपने स्तर पर करने की अपील करते हुए कहा गया कि कानून की जानकारी का अभाव दंड से बचाव नहीं है। उन्होंने बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी देने पर बल दिया। कायर्क्रम में तहसीलदार एवं सीओ सैफई द्वारा भी अपने विचार वयक्त किये गए। संचालन तहसीलदार सैफई द्वारा किया गया। कायर्क्रम का आयोजन कोरोना महामारी के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में किया गया। अवधेश कुमार सहित अन्य जन सामान्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: कस्बा बसरेहर में चोरी करते हुए रंगे हाथों चोर गिरफ्तार।
Next: Etawah News: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के डॉक्टर्स ने लिया वैक्सीन का पहला डोज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.